ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

मुंबई: कल्ट क्लासिक फिल्म 'शोले' पर्दे पर एक बार फिर रिलीज के लिए तैयार है और दर्शकों के बीच एक बार फिर शोले की पुरानी यादों को ताजा करने के लिए मेकर्स ने "शोले: द फाइनल कट" का ट्रेलर रिलीज कर दिया है। ट्रेलर में इस बार म्यूजिक की बीट को बिल्कुल ही बदल दिया गया है।

कल्ट क्लासिक फिल्म "शोले: द फाइनल कट" 12 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इस बार फिल्म 4के रिस्टोर्ड वर्जन के साथ पर्दे पर दिखाई जाएगी। फिल्म के री-रिलीज से पहले ट्रेलर ने धमाका मचा दिया है। ट्रेलर की शुरुआत पुरानी ट्रेन की सीटी और डाकुओं से होती है, जो ट्रेन को लूट रहे हैं, लेकिन तभी एंट्री होती है धर्मेंद्र और अमिताभ बच्चन की, जो कोई भी काम बिना पैसों के नहीं करते हैं। ट्रेलर में ठाकुर जय और वीरू के स्वभाव के बारे में भी बताते हैं कि दोनों बदमाश हैं लेकिन दिल के बुरे नहीं हैं।

"शोले: द फाइनल कट" के ट्रेलर ने दर्शकों की पुरानी यादें ताजा कर दी हैं और वे फिल्म के सिनेमाघरों में री-रिलीज का इंतजार नहीं कर पा रहे हैं।

 

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख