ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

मुंबई: बॉलीवुड की आइकॉनिक फिल्म 'दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे' के रिलीज को 30 साल पूरे हो गए हैं। इस खुशी में लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर पर अभिनेता शाहरुख खान और काजोल की कांस्य प्रतिमा का अनावरण किया गया। इसे लेकर अभिनेत्री काजोल ने खुशी जाहिर की है।

अभिनेत्री ने जताई खुशी

इस मौके पर अभिनेत्री काजोल ने फिल्म की शूटिंग के पुराने दिन याद किए। उन्होंने बताया, "हम यूरोप में बस के ऊपर शूटिंग कर रहे थे और वहां बहुत ठंड थी, हल्की बारिश भी हो रही थी। बिल्कुल भी धूप नहीं थी। हम सब कांप रहे थे। हमारे स्वेटर बस के नीचे रखे थे और हम बिना स्वेटर के ऊपर शूट कर रहे थे। हमारी कोरियोग्राफर सरोज जी नहीं होती, तो वह सीन शूट करना मुश्किल ही था। पूरी फिल्म में ऐसे कई मजेदार पल थे, लेकिन हमने किसी तरह शूट कर लिया। आज जब उस सीन को याद करती हूं तो हंसी आती है।"

अभिनेत्री ने बताया कि फिल्म को भारत समेत कई देशों में पसंद किया जाता है। उन्होंने कहा, "हमारी फिल्म विदेश में रहने वाले सभी भारतीयों के लिए तो घर की याद दिलाती है। यह उनके लिए एक पहचान बन गई है, जो आज भी भारत से दूर रहता है, उसे यह फिल्म देखकर अपनापन महसूस होता है।"

इसी के साथ अभिनेत्री ने अपनी प्रतिमा के बारे में भी बात की। उन्होंने कहा, "मुझे बहुत खुशी है कि लोग इसके साथ ढ़ेर सारी तस्वीरें लेंगे। मैं चाहती हूं कि हर कोई इस फिल्म को देखे और वही प्यार और अपनापन महसूस करें, जो हम महसूस करते हैं।"

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख