ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

मुंबई: बीते जमाने की मशहूर अभिनेत्री दीप्ति नवल जितना अपनी एक्टिंग की वजह से पसंद की जाती हैं, उतना ही अपनी सादगी की वजह से भी। सोशल मीडिया पर किए लेटेस्ट पोस्ट में भी उनकी मजेदार झलक देखने को मिली।

इंस्टाग्राम हैंडल पर सेल्फी पोस्ट करते हुए दीप्ति ने बताया कि वह मुंबई की ऑटो रिक्शा में बैठी हैं, जिसका रंग पीला और काला है। फोटो के साथ उन्होंने मजेदार कैप्शन लिखा, जिसमें उन्होंने बताया कि वह जेवियर मैरियट होटल लंच के लिए जा रही हैं। उन्होंने लिखा, “न कोई कार, न कोई ड्राइवर, ऑटो में बैठकर लंच के लिए मैरियट जा रहे हैं!”

पोस्ट की गई तस्वीर में दीप्ति नवल चश्मा लगाए और स्कार्फ लपेटी बेहद स्टाइलिश नजर आईं।

उनकी पोस्ट पर प्रशंसकों ने जमकर लाइक और कमेंट किए। कई लोगों ने उनकी सादगी की तारीफ की तो कईयों ने उन्हें जमीन से जुड़ा स्टार बताया।

 

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख