नई दिल्ली: साउथ सिनेमा की लोकप्रिय अभिनेत्री सामंथा रुद्र प्रभु और नागाचैतन्य ने साल 2017 में शादी की थी और महज कुछ सालों के बाद ही दोनों ने अपने रास्ते अलग कर लिए। हालांकि, दोनों के तलाक की वजह अभी तक सामने नहीं आई है।
जहां सामंथा ने हाल ही में राजनिदिमोरु से शादी की है, वहीं नागा चैतन्य ने अभिनेत्री शोभिता धुलिपाला से 4 दिसंबर, 2024 को हैदराबाद के आइकॉनिक अन्नापूर्णा स्टूडियो में शादी की थी। दिलचस्प बात यह है कि सामंथा की दूसरी शादी चैतन्य और शोभिता की शादी की सालगिरह से ठीक तीन दिन पहले हुई है। अब दोनों की शादी को एक साल पूरा हो गया है।
एक साल पूरा होने पर अभिनेत्री शोभिता ने इंस्टाग्राम पर खुशी जाहिर करते हुए शादी का वीडियो शेयर किया। इस वीडियो के साथ उन्होंने लिखा, "जैसे हवा हमेशा अपने घर की ओर ही बहती है, बिल्कुल वैसे ही मैं अपने पति के साथ इस एक साल के सफर में ताजा और नया महसूस कर रही हूं, जैसे सोना तपकर नया महसूस करता है। एक साल बीत गया ‘मिसेज’ बने हुए।"






