मुंबई: कुछ चीजें विरासत में मिलती हैं तो कुछ अपनी मेहनत के बलबूते पर सीखी जाती हैं। अभिनेता जावेद जाफरी भी उन्हीं अभिनेताओं में से एक हैं, जिन्हें कॉमेडी अपने पिता से विरासत में मिली, लेकिन डांस, सिंगिंग और एक्टिंग को निखारने का काम उन्होंने अपनी मेहनत से किया।
वे उन चुनिंदा स्टार्स में से एक हैं जिन्होंने डांस और संगीत के देवता कहे जाने वाले माइकल जैक्सन के साथ स्टेज शेयर की थी। 4 दिसंबर को एक्टर अपना 63वां जन्मदिन मनाएंगे।
जावेद जाफरी हिंदी सिनेमा के सूरमा भोपाली कहे जाने वाले कॉमेडियन और अभिनेता जगदीप जाफरी के बेटे हैं। जावेद की कॉमिक टाइमिंग उनके पिता जितनी ही अच्छी है, लेकिन हिंदी सिनेमा में कभी अपना नाम बनाने के लिए उन्होंने अपने पिता का नाम इस्तेमाल नहीं किया।
उन्होंने हमेशा अपने आसपास के लोगों से सीखा और उनको हमेशा अपने किरदारों में शामिल किया।
ह्यूमन साइकोलॉजी से पढ़ाई करने वाले जावेद को ह्यूमन नेचर के बारे में काफी कुछ पता था। वे किसी भी प्रोजेक्ट को करने से पहले कई बार सोचते हैं और उनका फोकस अपनी स्किल्स को और बेहतर बनाना होता है।






