मुंबई: मनोरंजन जगत में अक्सर रियलिटी शो के सितारे सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए चर्चा बटोरते रहते हैं। इस कड़ी में बुधवार को 'बिग बॉस 19' के दो एक्स कंटेस्टेंट अभिषेक बजाज और आवेज दरबार ने एक मजेदार वीडियो पोस्ट किया। इस वीडियो में दोनों मिलकर 2011 में रिलीज हुई फिल्म 'देसी बॉयज' के मशहूर टाइटल ट्रैक पर डांस करते दिख रहे हैं।
आवेज दरबार को 35वें दिन बिग बॉस के घर से बाहर का रास्ता दिखाया गया था और अभिषेक बजाज को 77वें दिन शो से बाहर किया। दोनों लंबे समय बाद एक साथ नजर आए।
इंस्टाग्राम पर डांस वीडियो किया पोस्ट
अभिषेक बजाज और आवेज दरबार ने बुधवार को अपने-अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक डांस वीडियो पोस्ट किया। वीडियो में दोनों पूरे जोश के साथ गाने पर थिरकते दिखाई दे रहे हैं, वहीं बैकग्राउंड में 'देसी बॉयज' का गाना बज रहा है।
दोनों ने पोस्ट के कैप्शन में लिखा, 'अभिषेक और आवेज, हैशटैग देसी बॉयज।'






