ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

नई दिल्ली: भारत और चीन के बीच द्विपक्षीय व्यापार जनवरी-जून 2026 की अवधि में 23.6 प्रतिशत बढ़कर 91.72 अरब डॉलर हो गया। इस दौरान दोनों देशों का निर्यात बढ़ा, लेकिन भारत का व्यापार घाटा बढ़कर 67.1 अरब डॉलर हो गया। चीन के सीमा-शुल्क विभाग ने मंगलवार को जारी व्यापार आंकड़ों में यह जानकारी दी।

आंकड़ों के मुताबिक, चीन का भारत को निर्यात वर्ष 2026 की पहली छमाही में 21.8 प्रतिशत बढ़कर 79.41 अरब डॉलर हो गया, जबकि भारत का चीन को निर्यात 37.2 प्रतिशत बढ़कर 12.31 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इस तरह भारत को जनवरी-जून के दौरान 67.1 अरब डॉलर का व्यापार घाटा उठाना पड़ा।

चीन से भारत को होने वाले प्रमुख निर्यात में विद्युत एवं इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, दूरसंचार उपकरण, स्मार्टफोन और पीसीबी के पुर्जे, सेमीकंडक्टर, लिथियम-आयन बैटरियां, चार्जर, सर्वर, केबल, औद्योगिक मशीनरी, कंप्यूटर, कार्बनिक रसायन, प्लास्टिक और पॉलिमर शामिल हैं।

 

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख