ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

नई दिल्ली: कारोबार के अंतिम समय में बिकवाली से बीएसई सेंसेक्स मंगलवार को 114 अंक के नुकसान में रहा जबकि एनएसई निफ्टी में 32 अंक की गिरावट आई।

रुपये के रिकॉर्ड निचले स्तर पर पहुंचने को लेकर चिंताएं बढ़ने के साथ एचडीएफसी बैंक और रिलायंस इंडस्ट्रीज जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में बिकवाली हुई। इसके साथ वैश्विक स्तर पर अनिश्चितता के बीच कच्चे तेल की ऊंची कीमत ने भी बाजार धारणा को प्रभावित किया। बाजार शुरुआती तेजी को गंवाते हुए अंत में नुकसान में बंद हुआ। तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 114.19 अंक यानी 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,200.85 अंक पर बंद हुआ।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बाद कारोबार दौरान एक समय यह 431.23 अंक यानी 0.57 प्रतिशत बढ़कर 75,746.27 अंक पर पहुंच गया था। ट्रंप ने कहा है कि उन्होंने कतर, सऊदी अरब और संयुक्त अरब अमीरात के अनुरोध पर ईरान पर नए हमले रोक दिए हैं।

उन्होंने यह भी कहा कि ईरान के साथ चल रही गंभीर बातचीत जारी है, जिससे एक स्वीकार्य समझौते पर पहुंचने की उम्मीद है।

पचास शेयरों पर आधारित एनएसई निफ्टी 31.95 अंक यानी 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,618 अंक पर बंद हुआ। सेंसेक्स की कंपनियों में कोटक महिंद्रा बैंक, अल्ट्राटेक सीमेंट, टाइटन, अदाणी पोर्ट्स, भारती एयरटेल और सन फार्मा प्रमुख रूप से नुकसान में रहीं।

 

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख