ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

नई दिल्ली (जनादेश ब्यूरो): देशभर में महंगाई को लेकर चिंता के बीच आज सुबह आम जनता को बड़ा झटका लगा। पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी के साथ-साथ सीएनजी भी महंगी कर दी गई है। दिल्ली में सीएनजी के दाम 2 रुपये प्रति किलो बढ़ाए गए हैं, जिसके बाद नई कीमत 79.09 रुपये प्रति किलो हो गई है। ईंधन की कीमतों में इस बढ़ोतरी का असर सुबह से ही सड़कों और पेट्रोल पंपों पर दिखाई देने लगा।

चुनाव खत्म, मोदी की वसूली शुरू: विपक्ष

दिल्ली से पहले मुंबई में भी सीएनजी के दाम बढ़ाए गए थे। वहां सीएनजी की कीमत 82 रुपये से बढ़ाकर 84 रुपये प्रति किलो कर दी गई थी। नई दरें 14 मई से लागू हो चुकी हैं। कीमतों में बढ़ोतरी की खबर सामने आते ही दिल्ली के कई पेट्रोल पंपों पर भारी भीड़ देखने को मिली। लोग बढ़ी हुई कीमत लागू होने से पहले टैंक फुल कराने के लिए पहुंचने लगे। पेट्रोल, डीजल और सीएनजी महंगी होने के बाद विपक्ष ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है।

महंगाई मैन मोदी ने आज फिर जनता पर हंटर चलाया

कांग्रेस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा, “महंगाई मैन मोदी ने आज फिर जनता पर हंटर चलाया। पेट्रोल और डीजल 3-3 रुपए महंगा कर दिया गया। वहीं, सीएनजी के दाम भी 2 रुपए बढ़ा दिए गए। चुनाव खत्म, मोदी की वसूली शुरू।”

कांग्रेस नेता कुमारी सैलजा ने कहा कि चुनाव खत्म होते ही बीजेपी सरकार ने जनता को महंगाई का तोहफा दे दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनाव तक राहत का दिखावा किया गया और चुनाव खत्म होते ही आम आदमी की जेब पर बोझ डाल दिया गया।

टीएमसी और शिवसेना नेताओं ने भी साधा निशाना

तृणमूल कांग्रेस के नेता डेरेक ओ'ब्रायन ने भी केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पहले जनता का वोट लिया जाता है और फिर पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाकर लोगों पर बोझ डाला जाता है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या अब पश्चिम बंगाल सरकार पेट्रोल और डीजल पर वेट कम करेगी।

वहीं, प्रियंका चतुर्वेदी ने तंज कसते हुए लिखा, “रुपया, डीजल और पेट्रोल.. कौन पहले सेंचुरी पार करेगा?” दूसरी तरफ पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री दिलीप घोष ने बढ़ी कीमतों का बचाव करते हुए कहा कि पिछले तीन वर्षों से दुनिया में युद्ध जैसे हालात हैं, जिसकी वजह से कई देशों में संकट पैदा हुए हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने हालात को नियंत्रण में रखा और गैस के दाम कम से कम बढ़ाए गए हैं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख