ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

मुंबई: भारत और अमेरिका के बीच सोमवार रात को व्यापार समझौते के एलान का बड़ा असर मंगलवार सुबह शेयर बाजार पर साफ देखा जा रहा है। आम बजट के दिन (01 फरवरी) को भारी गिरावट के बाद शेयर बाजार ने मंगलवार को जोरदार वापसी की। सेंसेक्स ने 3200 तो तो निफ्टी ने 1200 अंकों की बड़ी छलांग लगाई। सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 3,656.74 अंक बढ़कर 85,323.20 पर पहुंच गया, जबकि निफ्टी 1,219.65 अंक बढ़कर 26,308.05 पर पहुंच गया है।

रिलायंस-अदाणी समेत इन शेयरों में आई तेजी

18 फीसदी टैरिफ घटने और व्यापार समझौते पर सहमति का असर शेयर बाजार में दिन की शुरुआत से ही देखने को मिला। रिलायंस-अदाणी समेत कई बड़ी कंपनियों के शेयरों में तूफानी तेजी देखी गई। जानकारी के मुताबिक अडानी पोर्ट का शेयर 6.91 प्रतिशत तक उछल। दिग्गज कंपनी रिलायंस का शेयर भी 4 फीसदी की तेजी के साथ नजर आया। बजट वाले दिन भारी गिरावट झेलने के बाद सोमवार (02 फरवरी)को शेयर बाजारों में तेजी आई और बेंचमार्क सेंसेक्स 943 अंक चढ़ गया।

ब्लू-चिप तेल और गैस, बैंकिंग और ऑटो शेयरों में खरीदारी के चलते बाजार में उछाल देखने को मिला।

30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 943.52 अंक या 1.17 प्रतिशत बढ़कर 81,666.46 पर बंद हुआ।

दिन के दौरान, यह 1,009.31 अंक या 1.25 प्रतिशत बढ़कर 81,732.25 के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया था।

50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 262.95 अंक या 1.06 प्रतिशत चढ़कर 25,088.40 पर बंद हुआ।

दिन के दौरान इसमें 282.65 अंक या 1.13 प्रतिशत की वृद्धि हुई और यह 25,108.10 पर पहुंच गया।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख