ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

नई दिल्ली: अबू धाबी नेशनल ऑयल कंपनी गैस- एडीएनओसी गैस और इसकी सहायक कंपनियों ने हिन्‍दुस्‍तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड- एचपीसीएल के साथ ढाई से तीन अरब डॉलर के मूल्‍य के दस वर्षीय तरलीकृत प्राकृतिक गैस बिक्री और खरीदारी समझौते पर हस्‍ताक्षर किए हैं।

यूएई के राष्ट्रपति नाहयान और पीएम मोदी की मौजूदगी में हुआ समझौता

इस समझौते की घोषणा संयुक्‍त अरब अमीरात के राष्‍ट्रपति शेख मोहम्‍मद बिन जायद अल नाहयान की भारत यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के साथ हुई वार्ता के दौरान की गई।

इस समझौते के अंतर्गत एडीएनओसी गैस एचपीसीएल को प्रति वर्ष शून्‍य दशमलव पांच अरब टन तरलीकृत प्राकृतिक गैस की आपूर्ति करेगी। एडीएनओसी गैस की मुख्‍य कार्यकारी अधिकारी फातिमा मोहम्मद नु अलैमी ने कहा कि एचपीसीएल के साथ दीर्घकालिक तरलीकृत प्राकृतिक गैस आपूर्ति समझौते पर हस्‍ताक्षर करके हमें प्रसन्‍नता हुई है।

यह समझौता संयुक्‍त अरब अमीरात और भारत के बीच सशक्‍त और बढती ऊर्जा साझेदारी का परिचायक है। एडीएनओसी गैस ने कहा कि यह समझौता 2030 तक अपने ऊर्जा मिश्रण में प्राकृतिक गैस की हिस्सेदारी को 15 प्रतिशत तक बढाने की भारत की योजना को समर्थन देता है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख