ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

नई दिल्ली: हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को घरेलू वायदा बाजार में सोने और चांदी में फिर से शानदार तेजी दिखाई दी। इससे पहले के सत्र में रिकॉर्ड ऊंचाई से गिरने के बाद दोनों कीमती धातुओं में उछाल देखने को मिली।

खबर लिखे जाने तक मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) पर मार्च डिलीवरी वाली चांदी 12,298 रुपए यानि 5.48 प्रतिशत की उछाल के साथ 2,36,727 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। वहीं फरवरी डिलीवरी वाला सोना 1,382 रुपए यानी 1.02 प्रतिशत बढ़कर 1,36,324 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। कारोबारी सत्र के दौरान चांदी ने 2,36,980 रुपए का तो सोने ने 1,36,403 रुपए का इंट्रा डे हाई बनाया।

वैश्विक बाजारों में सोमवार को सोने की कीमतों में गिरावट आई। स्पॉट गोल्ड 4.5 प्रतिशत गिरकर 4,330.79 डॉलर प्रति औंस पर आ गया, जबकि फरवरी डिलीवरी वाला अमेरिकी गोल्ड फ्यूचर्स 4.6 प्रतिशत गिरकर 4,343.60 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ।

इससे पहले तेजी के दौरान सोना 4,584 डॉलर प्रति औंस तक पहुंच गया था और चांदी 82.67 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर पहुंची थी, लेकिन बाद में दोनों धातुएं अपनी बढ़त बनाए नहीं रख पाईं।

विशेषज्ञों के अनुसार, गिरावट की वजह ज्यादा खरीदी (लॉन्ग पोजीशन), शिकागो मर्केंटाइल एक्सचेंज (सीएमई) द्वारा मार्जिन बढ़ाना और छुट्टियों के कारण कम कारोबार होना रहा, जिससे कीमतों में ज्यादा उतार-चढ़ाव हुआ।

हालांकि, सुरक्षित निवेश (सेफ हेवन) के रूप में सोना-चांदी की मांग अभी बनी हुई है। रूस और यूक्रेन से जुड़े तनाव और अमेरिका-वेनेजुएला के बीच तनाव के कारण निवेशक अब भी इन धातुओं में रुचि दिखा रहे हैं।

विशेषज्ञों ने बताया कि चांदी की कीमतों को कम उपलब्धता और बाजार में कम स्टॉक का सहारा मिल रहा है। सोने के पास बड़ा रिजर्व होता है, लेकिन चांदी के पास ऐसा कोई बड़ा भंडार नहीं है, जिससे इसकी कीमत जल्दी ऊपर नीचे होती है।

 

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख