ताज़ा खबरें
बिना घुसपैठिया मुद्दा उठाए कौन सा चुनाव लड़ती है बीजेपी?: अखिलेश
ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान

नई दिल्ली: एक रेलवे यूनियन ने आज (रविवार) दावा किया कि ज्यादातर रेलवेकर्मी अपनी मांगों के लिए दबाव बनाने के लिए 11 अप्रैल से प्रस्तावित अनिश्चितकालीन हड़ताल की दिशा में आगे बढने के समर्थन में हैं। आल इंडिया रेलवेमैन्स फेडरेशन (एआईआरएफ) के महासचिव एस गोपाल मिश्रा ने कहा कि अगर सरकार कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं करती है तो रेलवेकर्मी सभी जोन और उत्पादन इकाइयों के महाप्रबंधकों को 11 अप्रैल को सुबह छह बजे से अनिश्चितकालीन हड़ताल के लिए 11 मार्च को हड़ताल नोटिस देंगे। एआईआरएफ की मांग है कि नई पेंशन योजना और सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों की समीक्षा हो ओर रेलवे में रिक्त पदों पर भर्ती हों। मिश्रा ने सातवें वेतन आयोग की रिपोर्ट पर कहा, 'न्यूनतम वेतन 18 हजार प्रति महीने से बढ़कर 26 हजार रूपये होनी चाहिए।'

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख