ताज़ा खबरें
बिना घुसपैठिया मुद्दा उठाए कौन सा चुनाव लड़ती है बीजेपी?: अखिलेश
ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान

नई दिल्ली: एसबीआई की अगुवाई वाले बैंकों के समूह ने मुंबई स्थित किंगफिशर हाउस की नीलामी 17 मार्च को करने का फैसला किया है। इस समूह के विभिन्न बैंकों का अब बंद पड़ी किंगफिशर एयरलाइंस पर 6963 करोड़ रुपये का कर्ज बकाया है। इसके कुछ हिस्से की वसूली के लिए यह समूह किंगफिशर हाउस की नीलामी कर रहा है। एसबीआईकैप ट्रस्टी कंपनी लिमिटेड ने इस संपत्ति को पिछले साल कब्जे में किया था। वह 2401.70 वर्गमीटर में फैली इस संपत्ति की 17 मार्च को ई नीलामी करेगी। इसके लिए आरक्षित मूल्य 150 करोड़ रुपये रखा गया है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख