ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

ईटानगर: अरुणाचल प्रदेश में सोमवार को एक जनसभा के दौरान पीएम मोदी का जबर्दस्त विरोध हो गया। पीएम के संबोधन के दौरान एक युवक ने भीड़ के बीच से बैनर लहराते हुए पीएम का विरोध किया। बैनर पर लिखा था, "भूख हड़ताल रोको, लद्दाख को उसका अधिकार दो।" स्थिति को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षाकर्मियों ने तत्काल युवक को हिरासत में ले लिया।

यह घटना प्रधानमंत्री मोदी द्वारा अरुणाचल के शि योमी जिले में दो प्रमुख जलविद्युत परियोजनाओं का शिलान्यास करने के कुछ ही देर बाद घटित हुई। मोदी ने इस दौरान पूर्वोत्तर में बुनियादी ढांचे और कनेक्टिविटी को बढ़ावा देने के लिए केंद्र की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला। लेकिन कार्यक्रम में युवक के विरोध के कारण कुछ देर के लिए व्यवधान उत्पन्न हो गया।

अधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शनकारी को तुरंत कार्यक्रम स्थल से बाहर निकाला गया और कार्यक्रम बिना किसी रुकावट के पुनः शुरू हो गया। इस विरोध प्रदर्शन ने कुछ समय के लिए लोगों का ध्यान आकर्षित किया और थोड़ी देर के लिए कार्यक्रम में अफरातफरी की स्थिति भी देखने को मिली।

कार्यक्रम स्थल पर मौजूद भीड़ में युवक के विरोध और प्रदर्शन की चर्चा होने लगी।

इस घटना पर प्रतिक्रिया जताते हुए प्रदेश बीजेपी के मुख्य प्रवक्ता मुच्चू मिथी ने इसे मामूली घटना बताया। मिथी ने एक बयान में कहा, "प्रधानमंत्री के भाषण के दौरान 17 साल के एक किशोर द्वारा मामूली व्यवधान डालना महज एक ‘स्टंट’ था। इस मामले का अरुणाचल प्रदेश से कोई संबंध नहीं है।" उन्होंने कहा कि "इस ऐतिहासिक यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री के प्रति राज्य के लोगों की अपार खुशी और प्रेम दिखा।’’

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख