ताज़ा खबरें
बिना घुसपैठिया मुद्दा उठाए कौन सा चुनाव लड़ती है बीजेपी?: अखिलेश
ज्ञानेश कुमार को हटवाइए, 30 सेकंड में रुक जाएगा आंदोलन: राहुल
मानहानि मामले में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी का था केस
जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान

गुवाहाटी: गुवाहाटी: असम विधानसभा चुनाव में भाजपा की बड़ी जीत के बाद मंगलवार (12 मई) को हिमंत बिस्वा सरमा ने दूसरी बार राज्य के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। इसके साथ ही वह असम में लगातार दो कार्यकाल तक मुख्यमंत्री बनने वाले पहले गैर-कांग्रेसी नेता बन गए।  में आयोजित भव्य शपथ ग्रहण समारोह में राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य ने उन्हें शपथ दिलाई। समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री भी पहुंचे।

असम में लगातार दो बार सीएम बनने वाले सरमा पहले गैर-कांग्रेसी मुख्यमंत्री होंगे। वैसे असम में यह राजग सरकार का लगातार तीसरा कार्यकाल होगा। भाजपा-नेतृत्व वाले गठबंधन ने पहली बार 2016 में मुख्यमंत्री सर्बानंद सोनोवाल के नेतृत्व में सत्ता संभाली थी, जबकि 2021 में सरमा सीएम बने थे। राज्यपाल लक्ष्मण प्रसाद आचार्य गुवाहाटी में सुबह 11:40 बजे सरमा और चार मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। चार मंत्रियों में से दो सहयोगी दलों से होंगे यानी एक असम गण परिषद (अगप) से और एक बोडोलैंड पीपुल्स फ्रंट (बीपीएफ) से है।

शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने गुवाहाटी पहुंचे मोदी

असम में राजग सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लेने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सोमवार रात गुवाहाटी पहुंच गए। मुख्यमंत्री सरमा और अन्य भाजपा नेताओं ने बोरदोलोई अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पीएम मोदी का स्वागत किया।

एक पोस्ट में सरमा ने कहा कि हम उनके निरंतर आशीर्वाद और मार्गदर्शन की प्रतीक्षा कर रहे हैं। इसके अलावा समारोह में शिरकत करने वाले कई गणमान्य और दिग्गज नेता भी सोमवार शाम गुवाहाटी पहुंच गए।

सरमा ने पोस्ट कर दी जानकारी

सोमवार रात एक्स पोस्ट पर सरमा ने कहा- 'मेरे चार सहयोगी कल मेरे साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की उपस्थिति में मंत्री के रूप में शपथ लेंगे। इनमें रामेश्वर तेली, अतुल बोरा, चारन बोरो और श्रीमती अजन्ता निओग शामिल हैं।'

पीएम मोदी, राजनाथ, शाह होंगे शामिल

सरमा के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन सहित 40 से अधिक राजग मुख्यमंत्रियों और उपमुख्यमंत्रियों के उपस्थित रहने की उम्मीद है।

कौन हैं मंत्री पद की शपथ लेने जा रहे नेता?

अतुल बोरा असम गण परिषद के अध्यक्ष हैं और जबकि बोरो बीपीएफ की विधायक हैं और यह दोनों राज्य की पूर्व सरकार में भी मंत्री थे। निओग भी पूर्व सरकार में मंत्री थीं। उधर तेली पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री हैं और 2026 के चुनाव से उन्होंने राज्य की राजनीति में वापसी की है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख