ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

गुवाहाटी: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने बुधवार को दावा किया कि असम के मुख्यमंत्री हिमंत विश्व शर्मा खुद को ‘राजा’ समझते हैं, लेकिन राज्य की जनता भ्रष्टाचार के लिए उन्हें जेल में पहुंचा देगी। असम के चायगांव में कांग्रेस की एक बैठक को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि शर्मा और उनके परिवार को भ्रष्टाचार के लिए जवाबदेह ठहराया जाएगा।

लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कहा, ‘‘आपके मुख्यमंत्री में भय व्याप्त है, वह जानते हैं कि निडर कांग्रेस कार्यकर्ता उन्हें जेल में डाल देंगे।’’ उन्होंने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग और बीजेपी एक साथ मिलकर काम कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि बीजेपी ने मतदाता सूची संशोधन के जरिए ‘‘धांधली’’ करके महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव जीता है।

राहुल गांधी ने कहा, ‘‘वे बिहार में भी यही हथकंडे अपना रहे हैं और असम में भी यही करेंगे। हमें सावधान रहना होगा।’’ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने कहा, ‘‘मीडिया अब हमारा दोस्त नहीं रहा; वे सच नहीं दिखा रहे, केवल अडानी, अंबानी, मुख्यमंत्री, मोदी और शाह को दिखा रहे हैं।’’

हालांकि, राहुल गांधी ने दावा किया कि इससे कोई मदद नहीं मिलेगी क्योंकि कांग्रेस अगले साल असम में होने वाले विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत हासिल करेगी।

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘‘देश में विचारधाराओं की लड़ाई चल रही है; आरएसएस की नफरत और हिंसा बनाम कांग्रेस का सत्य और अहिंसा।’’ राहुल गांधी ने दावा किया कि अब दो हिंदुस्तान हैं - एक उन चंद अरबपतियों का जो भव्य शादियां करते हैं, दूसरा उन आम लोगों का जो कर के बोझ तले दबे हुए हैं।

राहुल गांधी के बयान पर हिमंत बिस्वा सरमा का जवाब

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के इस बयान पर असम के सीएम हिमंत बिस्वा सरमा ने तंज कसा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी असम आते हैं और मुझे जेल भेजने की बात करते हैं लेकिन वह भूल जाते हैं कि वह खुद जमानत पर बाहर हैं।

एक्स पर पोस्ट कर हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, "लिख कर ले लीजिए, हिमंत बिस्वा सरमा को जेल जरूर भेजेगा- यही यह वही वाक्य है जो नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने असम में कांग्रेस की राजनीतिक मामलों की समिति के साथ अपनी बंद बैठक में कहा, लेकिन हमारे नेता जी यह कितनी आसानी से भूल गए कि वे स्वयं देशभर में दर्ज कई आपराधिक मामलों में जमानत पर हैं। मेरी शुभकामनाएं आपके साथ हैं, राहुल जी। आज के दिन असम की मेहमाननवाजी का आनंद लें।"

 

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख