ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

गुवाहाटी: असम के मुख्यमंत्री तरूण गोगोई ने आज (रविवार) कहा कि भाजपा के नेतृत्व वाली केंद्र की मौजूदा राजग सरकार अगर उनकी सरकार में कथित भ्रष्टाचार के मामलों में जांच का आदेश देती है तो उन्हें ‘‘बेहद खुशी’’ होगी। कल यहां इस मुद्दे पर एक संवाददाता सम्मेलन के दौरान की गई अमित शाह की टिप्पणी को ‘‘महज चुनावी हथकंडा’’ बताते हुए गोगोई ने एक बयान में कहा कि अगर केंद्रीय संस्थान की मौजूदा व्यवस्था वर्तमान राज्य सरकार के भ्रष्टाचार के मामलों में जांच करे तो उन्हें ‘‘बेहद खुशी’’ होगी। उन्होंने कहा कि अगर भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार मौजूदा राज्य सरकार के भ्रष्टाचार में संलिप्त होने और केंद्रीय कोष के दुरूपयोग को लेकर इतनी ही गंभीर है तो अपने तकरीबन दो साल के कार्यकाल में उन्होंने जांच क्यों नहीं कराई ? यह चुनावी हथकंडे के सिवाय कुछ नहीं है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख