ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

अनाकापल्ली: झारखंड के टाटानगर से केरल के एर्नाकुलम जा रही टाटा–एर्नाकुलम एक्सप्रेस आंध्र प्रदेश में एक बड़े हादसे का शिकार हो गई। अनाकापल्ली जिले के यलमंचिली के पास चलती ट्रेन के दो कोचों में अचानक आग लग गई, जिससे ट्रेन में अफरा-तफरी मच गई। इस दुर्घटना में दो कोच पूरी तरह जल गए और एक यात्री की मौत की पुष्टि हुई है।

झारखंड से केरल जा रही ट्रेन के बी2 और एम1 कोच में लगी थी आग

जानकारी के मुताबिक, आग बी2 और एम1 कोच में लगी थी। आग फैलते ही यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने का काम शुरू किया गया। इसी दौरान एक कोच से एक शव बरामद हुआ। अनाकापल्ली के पुलिस अधीक्षक तुहिन सिन्हा ने घटना और एक यात्री की मौत की पुष्टि की है, हालांकि मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, आग की शुरुआत बी1 कोच से हुई थी। जैसे ही लोको पायलट ने ट्रेन से आग की लपटें उठती देखीं, उसने तुरंत ट्रेन को यलमंचिली स्टेशन पर रोक दिया। इसके बाद यात्रियों को उतारने और आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की गई।

दमकल विभाग की गाड़ियों ने समय रहते आग पर पाया काबू 

रेलवे कर्मचारियों ने एहतियातन बी1, बी2 और एम1 कोच को ट्रेन से अलग कर दिया। इस घटना में एम1 और बी2 कोच पूरी तरह जलकर खाक हो गए। मौके पर परवाड़ा डीएसपी विष्णु स्वरूप और एनटीआर टीम ने राहत और बचाव कार्य संभाला। दमकल विभाग की गाड़ियों ने समय रहते आग पर काबू पा लिया।

रेलवे ने घटना के कारणों की जांच के आदेश दे दिए हैं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख