ताज़ा खबरें
अर्धसैनिक बल की गाड़ी को नक्सलियों ने बनाया निशाना,दो जवान शहीद
नीट-यूजी परीक्षा में धांधली को लेकर सीबीआई ने दर्ज की एफआईआर
शिक्षा व्यवस्था को सरकार ने किया माफिया-भ्रष्टाचारियों के हवाले: प्रियंका

विजयवाड़ा: टीडीपी मुखिया एन. चंद्रबाबू नायडू बुधवार को आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेंगे। नायडू का विजयवाड़ा के बाहरी इलाके में गन्नावरम हवाई अड्डे के पास केसरपल्ली आइटी पार्क में बुधवार दोपहर 11.27 बजे शपथ लेने का कार्यक्रम है। वहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने विजयवाड़ा में चंद्रबाबू नायडू के आवास पर पर मुलाकात की।

विधानसभा चुनाव में नायडू की अगुवाई में एनडीए अलायंस ने 175 में से 164 सीटें जीती हैं। बता दें नायडू के शपथ ग्रहण में पीएम मोदी शामिल होंगे। पीएम मोदी पहले आंध्र प्रदेश जाएंगे, फिर ओडिशा जाएंगे, जहां वो ओडिशा में पहली बार बन रही बीजेपी सरकार के शपथ ग्रहण में जाएंगे।

शपथ ग्रहण समारोह के गवाह बनेंगे सुपरस्टार रजनीकांत

साथ ही सुपरस्टार रजनीकांत भी चंद्रबाबू नायडू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए विजयवाड़ा पहुंच चुके हैं। वह बुधवार को कार्यक्रम में शामिल होंगे।

वहीं, नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राम मोहन नायडू भी कल आंध्र प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के शपथ ग्रहण समारोह से पहले विजयवाड़ा पहुंच चुके हैं।

महाराष्ट्र के सीएम शिंदे भी शपथ ग्रहण में जाएंगे

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे भी विजयवाड़ा में आंध्र प्रदेश के मनोनीत मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे।

नायडू ने राजधानी को लेकर किया बड़ा एलान

आंध्र प्रदेश से तेलंगाना के अलग राज्य बनने के बाद अब तक यहां पर राजधानी को लेकर विवाद चलता रहा है। आंध्र प्रदेश की तीन राजधानियों का जिक्र किया जाता था। लेकिन अब तेलुगु देशम पार्टी के चंद्रबाबू नायडू ने सिर्फ एक राजधानी रखने का एलान किया है।

बता दें कि टीडीपी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू को आंध्र प्रदेश के विधानसभा चुनाव में बहुमत मिला है। ऐसे में अब बुधवार को वह मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। अपने शपथ ग्रहण समारोह से एक दिन पहले तेलुगु देशम पार्टी के सुप्रीमो एन चंद्रबाबू नायडू ने मंगलवार को घोषणा की कि अमरावती राज्य की एकमात्र राजधानी होगी।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख