ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

अमरावती: मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू के बेटे नारा लोकेश, सत्तारूढ़ तेदेपा-भाजपा गठबंधन के प्रति वफादारी दिखाने वाले विपक्षी पार्टी वाईएसआरसी के चार विधायक और छह अन्य रविवार को आंध्र प्रदेश मंत्रिमंडल में शामिल हो गये। आठ जून, 2014 को सरकार का गठन होने के बाद राज्य की मंत्रिपरिषद से पांच मंत्रियों को हटा दिया गया था। हटाये गये मंत्रियों में से एक बी गोपाल कृष्ण रेड्डी ने अपनी विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था। चित्तूर से तेदेपा नेता ने आज सुबह विधानसभा अध्यक्ष कोडेला शिवप्रसाद राव को अपना इस्तीफा पत्र सौंपा। पत्र की एक प्रति मुख्यमंत्री के पास भी भेज दी गई है। राज्यपाल ई एस एल नरसिम्हन ने नये मंत्रियों को वेलागपुड़ी में राज्य सरकार के परिवर्ती मुख्यालय के नजदीक एक समारोह में पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। आंध्रप्रदेश के मंत्रिमडल में मंत्रियों की संख्या अब बढ़कर 26 हो गई है। नारा लोकेश पिछले महीने विधायक कोटा के तहत राज्य विधानपरिषद के लिए चुने गये थे।

मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले वाईएसआरसी के चार विधायकों में आर वी सुजाय कृष्ण राव, भूमा अखिल प्रिया, सी आदिनारायण रेड्डी और एन अमरनाथ रेड्डी शामिल हैं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख