ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

चंडीगढ़: चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के परिणाम काफी चौंकाने वाले हैं। 35 में से 29 वार्डों पर परिणाम घोषित हो चुके हैं। अरविंद केजरीवाल की पार्टी आम आदमी पार्टी ने भाजपा और कांग्रेस के किलों को भेदकर 13 वार्डों में जीत हासिल कर ली है। जबकि भाजपा और कांग्रेस ने अभी क्रमश: 12 और 8 वार्ड जीते हैं। सबसे ज्यादा चौंकाने वाला परिणाम मेयर चुनाव का है। भाजपा प्रत्याशी और सिटिंग मेयर रविकांत शर्मा को आप प्रत्याशी ने हरा दिया है। मनीष सिसोदिया ने चुनाव परिणामों पर खुशी जताई है।

चंडीगढ़ नगर निगम के 35 वार्डों पर सुबह नौ बजे से काउंटिंग चल रही है। राज्य चुनाव आयोग के मुताबिक, अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी ने 14 वार्डों में जीत हासिल की है। वहीं, भाजपा ने अभी तक 12 वार्ड जीते हैं, जबकि कांग्रेस ने 8 वार्ड जीते और एक वार्ड अकाली दल के खाते में गया है। अकाली दल अभी खाता खोलने के लिए संघर्ष कर रही है। सबसे ज्यादा चौंकाने वाला परिणाम मेयर चुनाव को लेकर है। भाजपा प्रत्याशी और निवर्तमान मेयर रविकांत शर्मा चुनाव हार गए हैं। उन्हें आप प्रत्याशी ने हराया।

भाजपा मेयर प्रत्याशी हारे

सबसे ज्यादा चौंकाने वाला परिणाम मेयर चुनाव को लेकर है। बड़े नेताओं में भाजपा के पूर्व महापौर रविकांत शर्मा और दवेश मौदगिल चुनाव हार गए हैं। आप उम्मीदवार जसबीर सिंह ने जीत दर्ज की। उन्हें 939 मत मिले, शर्मा को 888 मत मिले।

अब तक आम आदमी पार्टी ने वार्ड नंबर 1, 4,15, 17, 18,19, 21, 22, 23, 25, 26, 29 और 31 पर जीत हासिल की है, जबकि वार्ड नंबर 2, 3, 6, 7, 9,11, 14, 32, 33 और 35 पर भाजपा ने जीत हासिल की है। जबकि कांग्रेस ने वार्ड 5, 10, 13, 27 और 34 पर कब्जा किया हैं। वार्ड नंबर 30 पर अकाली दल की जीत हुई है।

चुनाव परिणामों पर आम आदमी पार्टी ने खुशी जताई है। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया ने कहा, " आम आदमी पार्टी वहां पहली बार चुनाव लड़ रही है और मौजूदा रूझानों के मुताबिक चंडीगढ़ की जनता ने हमारा भव्य स्वागत किया है। मैं इसके लिए हर मतदाता और पार्टी कार्यकर्ता को धन्यवाद देना चाहता हूं।"

गौरतलब है कि शुक्रवार को हुए चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में 60 फीसदी से ज्यादा मतदान दर्ज किया गया। वार्डों की संख्या 2016 में 26 से बढ़कर अब 35 हो गई है। परंपरागत रूप से हर पांच साल में होने वाले नगर निगम के चुनाव में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिलती है, लेकिन आम आदमी पार्टी ने एंट्री लेकर इस चुनाव को और रोचक बना दिया है। वर्तमान नगर निकाय में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) का बहुमत है। पिछले एमसी चुनावों में भाजपा ने 20 और उसके पूर्व सहयोगी शिरोमणि अकाली दल को एक सीट जीती थी। कांग्रेस केवल चार सीटें जीतने में सफल रही थी।

 

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख