ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

चंडीगढ़: चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में भाजपा और शिरोमणि अकाली दल के गठबंधन ने 26 में से 20 सीटों पर जीत दर्ज कर स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। चुनाव कार्यालय के एक प्रवक्ता ने बताया कि भाजपा ने 20, विरोधी दल कांग्रेस ने चार और निर्दलीय ने एक वार्ड में जीत हासिल की है। जीत दर्ज करने वाले प्रमुख उम्मीदवारों में भाजपा के मेयर अरूण सूद और कांग्रेस के देविंदर सिंह बाबला शामिल हैं। चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में कुल 59.54 प्रतिशत मतदान हुआ। नोटबंदी के बाद भाजपा और कांग्रेस के लिए 26 वार्डों में हुए ये नगर निगम चुनाव उनके प्रदर्शन को आंकने की एक बड़ी कसौटी थे। निर्दलीय 67 उम्मीदवारों सहित कुल 122 उम्मीदवार चुनाव में खड़े हुए थे। वहीं 2,37,374 महिलाओं सहित कुल 5,07,627 मतदाता थे। इस चुनाव में कुल 122 उम्मीदवार थे जिसमें से 67 निर्दलीय थे। चुनाव में भाजपा को 57 फीसदी वोट मिले। नोटबंदी के बाद आ रहे इन नतीजों से बीजेपी का उत्साहित होना लाजिमी है। गौरतलब है कि पिछली बार भाजपा ने इस चुनाव में 10 सीटें जीती थी और इस बार दोगुनी सीटों पर जीत हासिल की।

दूसरी तरफ पिछले नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने 11 सीटें जीती थी जो इस बार घटकर 4 हो गई।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख