ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

चंडीगढ़: पूर्व विदेश मंत्री और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद ने शनिवार को केंद्र की नरेंद्र मोदी की अगुवाई वाली सरकार पर यह कहते हुए हमला बोला कि उसे सवाल का सामना करना पसंद नहीं है। यहां जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार, पंजाब के जिरकपुर के ढाकोली गांव में खुर्शीद ने कहा, ‘जो कोई भी सरकार पर सवाल उठाता है उस पर देशद्रोही या गैर-जिम्मेदार व्यक्ति होने का ठप्पा लगा दिया जाता है।’ कालेधन के मुद्दे पर खुर्शीद ने कहा कि केंद्र सरकार को बाहर से देश में आ रहे नकली नोटों पर भी ध्यान देना चाहिए। एसवाईएल के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि सभी राजनीतिक दलों को इस मुद्दे पर राजनीति से परहेज करना चाहिए। बेहतर होगा कि सभी एक साथ मिलकर इस मुद्दे का समाधान करें या उच्चतम न्यायालय के फैसले का पालन करें।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख