ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

बीजापुर: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले से नक्सली हिंसा की एक और घटना सामने आई है। नेशनल पार्क क्षेत्र में चल रहे माओवादी विरोधी अभियान के दौरान सोमवार सुबह आईईडी ब्लास्ट हुआ, जिसमें डीआरजी (डिस्ट्रिक्ट रिजर्व ग्रुप) के जवान दिनेश नाग शहीद हो गए। इस धमाके में तीन अन्य जवान भी घायल हुए हैं।

जानकारी के मुताबिक, डीआरजी की टीम रविवार से शुरू किए गए सर्च ऑपरेशन के तहत इलाके की घेराबंदी कर तलाशी ले रही थी। इसी दौरान अचानक विस्फोट हो गया, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई। तुरंत कार्रवाई करते हुए घायल जवानों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया और प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराया गया। बताया जा रहा है कि तीनों घायल जवानों की हालत स्थिर है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए इवैक्यूएट कर उच्च स्तरीय चिकित्सा सुविधाएं दी जा रही हैं।

बीजापुर में नक्सली घटनाओं का यह पहला मामला नहीं है। इससे पहले 12 अगस्त को गंगालूर क्षेत्र में चलाए गए अभियान के दौरान दो जवान घायल हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए रायपुर एयरलिफ्ट किया गया था।

वहीं, 7 अगस्त को सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली थी, जब 24 लाख के इनामी सहित 9 माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया था और एक माओवादी मुठभेड़ में मारा गया था।

राज्य में नक्सलवाद लगातार कमजोर पड़ रहा है। दिसंबर 2023 से अब तक सुरक्षाबलों ने करीब 450 माओवादियों को ढेर किया है, जबकि 1,500 से अधिक को गिरफ्तार किया गया है। वहीं, इतनी ही संख्या में माओवादी हथियार डालकर आत्मसमर्पण भी कर चुके हैं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख