ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने सोमवार को विधानसभा में कई बड़े ऐलान किए हैं। इनमें महिलाओं के लिए नि:शुल्क बस यात्रा योजना के विस्तार की घोषणा, हर साल तीन मुफ्त सिलेंडर और ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए मुफ्त बस यात्रा जैसी योजनाएं शामिल हैं।

तमिलनाडु के सीएम विजय ने किए कई बड़े एलान

मुख्यमंत्री विजय ने अपने चुनावी वादे को पूरा करते हुए महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा को लेकर भी बड़ा ऐलान किया। अब से महिलाओं को सिर्फ सामान्य बसों में ही नहीं, बल्कि एक्सप्रेस, एलएसएस और डीलक्स बसों में भी मुफ्त यात्रा की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा अंतर-जिला बसों में भी महिलाओं को 'वेट्री पयाना थिट्टम' के तहत मुफ्त यात्रा की सुविधा दी जाएगी। इस योजना को 2 अक्टूबर से शुरू किया जाएगा। विधानसभा में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं करते हुए विजय ने तमिलगा वेत्री कषगम (टीवीके) के प्रमुख चुनावी वादों को पूरा करने की दिशा में तीन मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर देने का भी एलान किया और कहा कि इसकी राशि सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों में जमा की जाएगी।

परंदूर ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा परियोजना रद्द

उन्होंने परंदूर ग्रीनफील्ड हवाई अड्डा परियोजना को रद्द करने की भी घोषणा की। इस हवाई अड्डा परियोजना का स्थानीय किसानों द्वारा भारी विरोध किया जा रहा था और वे अपनी जमीन देने के लिए तैयार नहीं थे। उन्होंने कहा कि सरकार ऐसे स्थान की तलाश कर रही है, जहां एयरपोर्ट बनने से परिवार प्रभावित न हों।

विजय ने कहा कि सरकार ने नए एयरपोर्ट के लिए कुछ वैकल्पिक जगहों की पहचान की है। साथ ही चेन्नई के मौजूदा मीनांबक्कम एयरपोर्ट पर नया टर्मिनल-5 बनाने का भी एलान किया गया।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख