ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

चेन्नई: तमिलनाडु बीजेपी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई ने शुक्रवार (5 जून) को भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) से इस्तीफा देने के बाद एक नए राजनीतिक सफर की शुरुआत का एलान किया। उन्होंने कहा कि आज से वह एक नए राजनीतिक आंदोलन की शुरुआत कर रहे हैं और जनता से इस अभियान में साथ देने की अपील की। अन्नामलाई ने अपने राजनीतिक सफर को याद करते हुए बताया कि उन्होंने वर्ष 2009 में डीएमडीके के साथ इंटर्नशिप की थी और साल 2020 में बीजेपी में शामिल हुए थे। अब वह एक नई राजनीतिक दिशा की ओर बढ़ रहे हैं।

'रजनीकांत ने साथ आने का दिया था प्रस्ताव'

उन्होंने खुलासा किया कि 24 अगस्त 2020 को बीजेपी में शामिल होने से पहले अभिनेता रजनीकांत ने उन्हें फोन कर अपनी संभावित राजनीतिक पार्टी में शामिल होने का प्रस्ताव दिया था, लेकिन बीजेपी के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बीएल संतोष को पहले ही वचन दे चुके होने के चलते उन्होंने रजनीकांत के प्रस्ताव को अस्वीकार कर बीजेपी का दामन थाम लिया।

शुरू करेंगे नया राजनीतिक आंदोलन

अन्नामलाई ने कहा कि उनका मकसद जमीन से जुड़ी, स्वच्छ और पारदर्शी राजनीति की शुरुआत करना है। उन्होंने बताया कि उनके नए राजनीतिक आंदोलन का नाम "वी द लीडर" होगा। इसके साथ ही "एपीजे अब्दुल कलाम इथिक्स इन पालिटिक्स" नामक संस्था के माध्यम से इस आंदोलन से जुड़ने वाले सदस्यों को राजनीतिक और नैतिक नेतृत्व की ट्रेनिंग दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि जब उनकी राजनीतिक पार्टी का गठन होगा, तब उसमें टर्म लिमिट लागू की जाएगी ताकि परिवारवाद और वंशवादी राजनीति पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

'पीएम मोदी के लिए जताया सम्मान'

अन्नामलाई ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए कहा कि उनके मन में पीएम मोदी के लिए हमेशा आदर रहेगा। हालांकि यदि किसी मुद्दे पर बीजेपी और उनके विचारों में मतभेद होगा तो वह उसे पूरी गंभीरता और स्पष्टता के साथ उठाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि तीन-भाषा नीति का उन्होंने बीजेपी के भीतर रहते हुए भी विरोध किया था।

बीजेपी से इस्तीफे पर क्या बोले?

इस्तीफे के बारे में बोलते हुए अन्नामलाई ने बताया कि उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर पार्टी में महसूस की गई कमियों और अपने विचारों को स्पष्ट रूप से रखा, जिसके बाद इस्तीफा दिया। अन्नामलाई ने कहा कि वह उन लोगों में से नहीं हैं जो दूर बैठकर इस्तीफा भेज देते हैं, बल्कि उन्होंने पार्टी नेतृत्व के सामने अपनी बात रखकर सम्मानजनक तरीके से अलग होने का फैसला लिया।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख