ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

चेन्नई: तमिलनाडु की राजनीति में नए अध्याय की शुरुआत हो गई है। अभिनेता और टीवीके प्रमुख थलपति विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। चेन्नई के नेहरू स्टेडियम में सुबह 10 बजे आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में विजय के साथ टीवीके के 9 विधायकों ने भी मंत्री पद की शपथ ली। इस मौके पर लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी मौजूद रहे। वहीं, प्रोटोकॉल के तहत निवर्तमान मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन को भी समारोह के लिए आमंत्रित किया गया था।

बताया गया कि पहले विजय का शपथ ग्रहण समारोह दोपहर 3 बजकर 45 मिनट पर आयोजित होना था, लेकिन बाद में समय बदलकर सुबह 10 बजे कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक, विजय के एस्ट्रोलॉजर ने उन्हें सुबह शपथ लेने की सलाह दी थी, जिसके बाद कार्यक्रम का समय बदला गया। शपथ ग्रहण समारोह चेन्नई स्थित नेहरू स्टेडियम में आयोजित किया गया, जहां बड़ी संख्या में समर्थक और राजनीतिक हस्तियां मौजूद रहीं। विजय के मुख्यमंत्री बनने के साथ ही तमिलनाडु की राजनीति में एक नए दौर की शुरुआत मानी जा रही है।

राज्यपाल से मुलाकात के बाद मिला सरकार बनाने का न्योता

विजय ने 9 मई को लोक भवन पहुंचकर तमिलनाडु के गवर्नर से मुलाकात की थी। इस दौरान उन्होंने टीवीके विधायक दल के नेता के तौर पर अपने चुनाव की जानकारी देते हुए राज्यपाल को एक पत्र सौंपा था। इसके बाद राज्यपाल ने विजय को सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया।

राज्यपाल ने विजय को निर्देश दिया है कि वह 13 मई 2026 तक या उससे पहले विधानसभा में विश्वास मत हासिल करें। अब राजनीतिक नजरें विजय सरकार के बहुमत परीक्षण पर टिकी हुई हैं।

बेटे के मुख्यमंत्री बनने पर भावुक हुए पिता

विजय के मुख्यमंत्री बनने पर उनके पिता और फिल्म निर्देशक एसए चंद्रशेखर ने खुशी जाहिर की। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा, “मैं खुश हूं, बहुत खुश हूं। मैं जो कुछ भी कर रहा हूं, सिर्फ अपने बेटे के लिए कर रहा हूं। आखिरकार विजय के जरिए तमिल लोगों को सफलता मिली है।”

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख