ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

कन्याकुमारी: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि एआईएडीएमके का नेतृत्व “भ्रष्टाचार” के कारण बीजेपी के सामने “समर्पण” कर चुका है।

कन्याकुमारी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने दावा किया कि एआईएडीएमके अब तमिलनाडु में भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के प्रवेश का “माध्यम” बन गई है।

कन्याकुमारी में आरएसएस पर बरसे राहुल गांधी

उन्होंने आरोप लगाया कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्रविड़ विचारधारा से नफरत करता है और तमिलनाडु पर शासन करना चाहता है।

गांधी ने संघीय सिद्धांतों पर जोर देते हुए कहा कि हर राज्य की अपनी आवाज और प्रतिनिधित्व होना चाहिए।

उन्होंने कहा, “हर राज्य के लोगों को अपना राज्य खुद चलाना चाहिए। लेकिन भाजपा ऐसा नहीं सोचती, वह ‘एक परंपरा, एक भाषा और एक इतिहास’ में विश्वास करती है।”

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि तमिलनाडु का शासन यहां के लोगों के हाथ में होना चाहिए।

कांग्रेस नेता ने आरोप लगाया कि अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को प्रभावित करने की कोशिश की और इसके बाद मोदी तमिलनाडु को ई.के. पलानीस्वामी के जरिए नियंत्रित करना चाहते हैं।

उन्होंने कहा कि द्रविड़ मुन्नेत्र कणगम (डीएमके) और कांग्रेस तमिल भाषा, संस्कृति और इतिहास की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख