ताज़ा खबरें
जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी

चेन्नई: चुनाव आयोग ने मतदाता सूची के एसआईआर के बाद तमिलनाडु और गुजरात की ड्राफ्ट वोटर लिस्ट जारी कर दी है। तमिलनाडु में जारी ड्राफ्ट लिस्ट में करीब एक करोड़ मतदाताओं के नाम कटे हैं, जबकि गुजरात में 73 लाख से अधिक वोटर्स के नाम हटे हैं। चुनाव आयोग ने बताया कि एसआईआर के बाद जारी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट आयोग की वेबसाइट, राज्य निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर अपलोट कर दी गई है। आयोग के अनुसार, हटाए गए वोटर्स की लिस्ट भी कारणों के साथ मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को उपलब्ध कराई जा रही है।

चुनाव आयोग ने बताया कि तमिलनाडु के 97 लाख से अधिक मतदाताओं के नाम एसआईआर के दौरान हटाए गए हैं। तमिलनाडु की मुख्य निर्वाचन अधिकारी अर्चना पटनायक ने कहा कि ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में 5 करोड़ 43 लाख 76 हजार 755 मतदाता हैं, जिनमें 2.66 करोड़ महिलाएं और 2.77 करोड़ पुरुष हैं। अधिकारी के मुताबिक राज्य में एसआईआर से पहले करीब 6.41 करोड़ वोटर रजिस्टर्ड थे और इस प्रकिया के बाद 97 लाख 37 हजार 832 मतदाता के नाम हटाए गए हैं।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि इनमें से 26.94 लाख ऐसे लोग हैं, जिनकी मृत्यु हो चुकी थी। इसके अलावा 66.44 लाख ऐसे लोग हैं जो तमिलनाडु को छोड़कर कहीं और शिफ्ट हो गए है और 3,39,278 डुप्लीकेट एंट्री थी। डुप्लीकेट एंट्री का मतलब है कि ऐसे मतदाता जो एक से ज्यादा जगहों पर रजिस्टर्ड पाए गए। चुनाव अधिकारी ने बताया कि तमिलनाडु छोड़कर दूसरी जगह माइग्रेट करने वाले वोटर्स की संख्या 66 लाख 44 हजार 881 है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख