ताज़ा खबरें
जामिया यूनिवर्सिटी में दो दशक बाद छात्र संघ चुनाव कराने का एलान
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी

चंडीगढ़: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने पंजाब पुलिस के रोपड़ रेंज के डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर वीरवार को रिश्वत मामले में गिरफ्तार किया था। शुक्रवार को डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर और बिचौलिए को चंडीगढ़ जिला अदालत में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट में पेश किया गया। जहां से दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। सीबीआई ने डीआईजी हरचरण भुल्लर और बिलौलिए पंजाब के नाभा निवासी कृष्णू को फतेहगढ़ साहिब के एक स्क्रैप डीलर से 8 लाख रुपये रिश्वत लेने के मामले में मोहाली से गिरफ्तार किया था।

सीबीआई ने डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर से जुड़े रिश्वत मामले की जांच के तहत पंजाब और चंडीगढ़ में कई स्थानों पर व्यापक छापेमारी भी की है। इस दौरान सीबीआई को भारी मात्रा में नकदी, सोना, लग्जरी घड़ियां और संपत्ति से जुड़े दस्तावेज बरामद हुए हैं। जांच एजेंसी की छापेमारी में उनके घर और फार्म हाउस से भी सामान मिला है वह बेशकिमती है। उनके फार्महाउस से महंगी शराब और हथियार मिले हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि डीआईजी हरचरण सिंह भुल्लर को महंगी शराब और हथियारों का शौक है।

चंडीगढ़ स्थित के आवास से बरामदगी

लगभग 7.5 करोड़ नकद

करीब 2.5 किलोग्राम सोने के गहने

रॉलेक्स और रॉडो ब्रांड की 26 लग्जरी घड़ियां

परिवारजनों और संदिग्ध बेनामी नामों पर 50 से अधिक अचल संपत्तियों से संबंधित दस्तावेज

कई बैंक खातों के विवरण और लॉकर की चाबियां

चार हथियार और 100 जिंदा कारतूस

समराला स्थित फार्महाउस से बरामदगी

महंगी 108 शराब की बोतलें

5.7 लाख नकद

17 जिंदा कारतूस

बिचौलिए के आवास से

21 लाख नकद

कई संदिग्ध और आपत्तिजनक दस्तावेज

सीबीआई के अनुसार, पंजाब पुलिस के रूपनगर रेंज के डीआईजी और उनके कथित बिचौलिए को आज चंडीगढ़ स्थित सीबीआई अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने दोनों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत (ज्यूडिशियल कस्टडी) में भेज दिया है। जांच एजेंसी ने कहा कि बरामद दस्तावेजों और संपत्तियों की जांच जारी है और मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख