ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

शिलांग: मेघालय की राजधानी शिलांग के कर्फ्यू प्रभावित क्षेत्रों में रविवार को सात घंटे के लिए ढील दी गई, लेकिन कई इलाकों में कर्फ्यू के बाद भी हिंसा भड़की। रविवार को भी वही हाल रहा। इस बीच पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले दागे और पांच लोगों को हिरासत में भी लिया। ईस्ट खासी जिले में कर्फ्यू अभी भी लगा हुआ है और इसके साथ ही इंटरनेट सेवाओं पर रोक जारी है।

ईस्ट खासी हिल्स जिले के प्रभारी उपायुक्त पीटर एस. दखार ने बताया, लुमडिंगजरी पुलिस थाने और कैंटोनमेंट बीट हाउस क्षेत्रों में रविवार को सुबह आठ बजे से दोपहर तीन बजे तक कर्फ्यू में ढील दी गई, ताकि इस दौरान लोग अपनी जरूरत का सामान ला सकें। इसके अलावा जिले में सभी पेट्रोल पंपों से खुले जेरीकन, बोतलों और अन्य कंटेनरों में पेट्रोल और डीजल की बिक्री पर भी रोक है। पुलिस इलाके में फ्लैग मार्च कर पर्यटकों को रेस्क्यू कर रही है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख