ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

टोंक: राजस्थान के टोंक में बड़ा हादसा हुआ है. यहां बनास नदी पर बने फ्रेजर ब्रिज के पास नहाते समय 8 युवकों की पानी में डूबने से मौत हो गई है। 11 युवक नदी में नहाने गए थे। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि पुराने फ्रेजर ब्रिज के पास युवक नदी में नहा रहे थे। अचानक गहराई में जाने से एक के बाद एक सभी युवक डूबने लगे।

स्थानीय लोगों की मदद से कुछ युवकों को अस्पताल पहुंचाया गया। टोंक सआदत अस्पताल में घायल युवकों का इलाज जारी है। अस्पताल परिसर में भारी भीड़ जमा हो गई है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, मौके पर कोहराम मचा हुआ है। प्रशासन और पुलिस मौके पर मौजूद है और राहत व रेस्क्यू जारी है। मृतक सभी जयपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

बनास नदी में डूबे सभी मृतक जयपुर के रहने वाले बताए जा रहे हैं, जो सभी दोस्‍त हैं। ये सभी दोस्‍त मिलकर पिकनिक मनाने आए थे। इस दौरान ही ये हादसा हो गया, क्‍योंकि इन्‍हें इस बात का अंदाजा नहीं था कि वहां गहराई कितनी है।

ऐसे में जब एक युवक डूबने लगा, तो एक-दूसरे को बचाने की कोशिश में कई युवक पानी में डूब गए। 3 युवक अब भी लापता हैं, जिनकी तलाश की जा रही है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख