ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

नई दिल्ली: राजस्थान के गृहमंत्री गुलाब चंद कटारिया अक्सर अपने बयानों को लेकर विवादों में रहते हैं। इस बार भी उन्होंने एक ऐसा ही बयान दिया है। राजस्थान के चुरु में एक कार्यक्रम के दौरान जब वह पीएम मोदी की तारीफ कर रहे थे तो पूर्व पीएम मनमोहन सिंह के बारे में उन्होंने अपशब्दों का इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि देश के पूर्व पीएम मनमोहन सिंह जब अमेरिका जाते थे तो उन्हें रिसीव करने के लिए ऐरे-गैरे मंत्री जाते थे, लेकिन पीएम मोदी को लेने खुद राष्ट्रपति बराक ओबामा जाते हैं। इसी दौरान उन्होंने पीएम मनमोहन के लिए अपशब्दों का इस्तेमाल किया। उनके इस बयान को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कड़े शब्दों में निंदा की है। उन्होंने फेसबुक पर लिखा कि राजस्थान के गृहमंत्री द्वारा देश के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह जी के लिए अपमानजनक और अशोभनीय शब्दों के प्रयोग की मैं कड़ी निंदा करता हूँ। एक केबिनेट स्तर के मंत्री का इस तरह का आचरण बेहद शर्मनाक है भारतीय जनता पार्टी इस पर त्वरित रूप से एक्शन ले और गृहमंत्री को तुरंत पद से हटाएं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख