ताज़ा खबरें
एसआईआर के खिलाफ हो रहे प्रदर्शन आजादी की दूसरी लड़ाई: खड़गे
जेडीयू से बाहर निकाले जाने पर अनंत सिंह बोले- बनाऊंगा अपनी पार्टी
रामलीला मैदान की रैली से पहले राहुल बोले- बीजेपी का दिल से धन्यवाद

जयपुर: राजस्थान के अलवर जिले के मुंडावर से भारतीय जनता पार्टी के विधायक धर्मपाल चौधरी द्वारा एक पत्रकार को धमकाने वाला एक कथित ऑडियो आज वायरल हो गया। विधायक ने हालांकि इससे साफ इंकार करते हुए कहा कि यह आवाज उनकी नहीं है। ऑडियों में भाजपा विधायक पत्रकार को उसके द्वारा दी गई खबर को लेकर धमका रहे है और गालियां देते हुए पत्रकार को झूठी खबर छापने के लिए पुलिस में मुकदमा दर्ज करवाने, सबक सिखाने की धमकी देते सुना जा सकता रहे है। ऑडियों में पत्रकार प्रकाशित खबर पर सफाई दे रहा है। इधर, भाजपा विधायक चौधरी ने वायरल हुए ऑडियों में अपनी आवाज होने से इंकार करते हुए कहा, ‘मैं इसकी (वायरल ऑडियो) छानबीन करवा रहा हूं। किसी कार्यकर्ता की आवाज होगी, मेरी आवाज नहीं है। मैंने किसी पत्रकार को नहीं धमकाया।’ पत्रकार एक प्रमुख दैनिक हिन्दी समाचार पत्र से जुडा हुआ है।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख