ताज़ा खबरें
दिल्ली:टूटा गर्मी का 14 साल पुराना रिकॉर्ड, लू का ऑरेंज अलर्ट जारी
स्वाति मालीवाल ने अपनी एक्स प्रोफाइल से हटाई केजरीवाल की फोटो

शिमला: हिमाचल प्रदेश में मानसून की बारिश आफत लेकर आई है। पूरे राज्य में तबाही का मंजर है। हर तरफ पानी और चट्टानों का मलबा नजर आ रहा है। नदियां-नाले उफान पर हैं और करोड़ों की संपत्ति को नुकसान पहुंचा है। जगह-जगह भूस्खलन से सड़कें बाधित हैं। कई राष्ट्रीय राजमार्ग भी ब्लॉक हो गए हैं। मनाली-चंडीगढ़ हाईवे पिछले 18 घंटों से बंद है।

कुल्लू-मंडी हाईवे पर भी भारी जाम लगा हुआ है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, हाईवे को दोनों ओर 11 किलोमीटर लंबा जाम लगा हुआ है। होटलों में कमरे भी उपलब्ध नहीं हैं। लोगों को ये भी नहीं मालूम की उन्हें और कितना इंतजार करना पड़ेगा। संबंधित विभाग के अधिकारियों ने बताया कि सड़कों को बहाल करने के लिए पत्थर विस्फोटकों का इस्तेमाल किया जा रहा है। बताया गया कि कुल्लू-मंडी हाईवे को खुलने में अभी सात से आठ घंटे का वक्त और लग सकता है।

मंडी जिला पुलिस के डीएसपी पधर संजीव सूद ने बताया, "पराशर झील के पास मंडी जिले के बागीपुल क्षेत्र में अचानक बाढ़ आ गई है, बागीपुल के पास पर्यटकों और स्थानीय लोगों सहित 200 से अधिक लोग फंसे हुए हैं।"

शिमला: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए राज्य विधानसभा में अपने कार्यकाल का पहला बजट शुक्रवार को पेश किया। इसमें सुक्खू ने घोषणा की है कि राज्य के सार्वजनिक परिवहन में इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने के लिहाज से हिमाचल प्रदेश को एक आदर्श राज्य बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि डीजल से चलने वाली कुल 1,500 बसों को 1,000 करोड़ रुपये की लागत से बदला जाएगा।

प्रदेश में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए कांगड़ा जिले को पर्यटन राजधानी के तौर पर विकसित करने और सभी 12 जिलों को अगले एक वर्ष के दौरान हेलिपोर्ट सुविधा से जोड़ने की भी घोषणा की गई।

हालांकि 2022-23 के दौरान राज्य के सकल घरेलू उत्पाद में वृद्धि घटकर 6.4 प्रतिशत रह गई जो 2021-22 के दौरान 7.6 प्रतिशत थी। संशोधित वेतनमान के बकाये और 11,000 करोड़ रुपये के महंगाई भत्ते के भुगतान के कारण राज्य पर 75,000 करोड़ रुपये का भारी कर्ज और अन्य देनदारियां हैं।

शिमला: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शांता कुमार ने भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे आम आदमी पार्टी (आप) नेता मनीष सिसोदिया की ‘साफ-सुथरी छवि' के लिए सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि संभव है कि उन्होंने पार्टी और चुनाव के लिए ‘‘पैसा इकट्ठा'' करने के वास्ते यह सब किया हो। अपनी टिप्पणी से पार्टी के लिए असहज स्थिति पैदा करने वाले शांता कुमार ने कहा कि ‘आप' ने केंद्र सरकार की नाक के नीचे दिल्ली में बीजेपी को हराकर सरकार बनाई थी। उन्होंने कहा कि ‘आप' सरकार ने पांच साल तक काम किया और फिर सत्ता में वापसी की, जो एक 'बड़ी उपलब्धि' है।

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने 2021-22 के लिए शराब नीति बनाने और उसे लागू करने में कथित भ्रष्टाचार को लेकर सिसोदिया को रविवार की शाम गिरफ्तार किया था। यह नीति अब रद्द की जा चुकी है।

फेसबुक पर पोस्ट किए गए एक बयान के अनुसार बीजेपी नेता ने कहा कि सिसोदिया ने एक साफ-सुथरी छवि वाले उपमुख्यमंत्री के रूप में ख्याति अर्जित की, जिसने ‘‘सराहनीय काम'' किया।

शिमला: हिमाचल प्रदेश में ओल्ड पेंशन स्कीम को मंजूरी मिल गई है। सुक्खू की अगुआई वाली कैबिनेट ने पहली ही बैठक में चुनाव के दौरान किए गए वादे को पूरा करते हुए ओल्ड पेंशन स्कीम को फिर से लागू करने के प्रस्ताव पर शुक्रवार को मुहर लगाई। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव प्रचार के दौरान यह वादा किया था।

राज्य में ओपीएस के लागू होने से राज्य के 1.36 लाख कर्मचारी लाभान्वित होंगे। ओपीएस बहाल करने वाला हिमाचल चौथा राज्य हो गया है। इसके अलावा महिलाओं को हर महीने 1500 पेंशन और एक लाख नोकरी देने को लेकर भी कैबिनेट ने मंजूरी दी है और इसके लिए कैबिनेट सब कमेटी एक महीने में रोडमैप बनाकर कैबिनेट को सौंपेगी।

सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव के पहले वादा किया था कि कांग्रेस सत्ता में आने के बाद पहली कैबिनेट बैठक में ओपीएस बहाल करेगी। 1.36 लाख कर्मचारियों को इसका लाभ होगा. ये लोहड़ी का तोहफा कर्मचारियों को सरकार ने दिया है। इसके लिए काफी चुनौतियां आईं और आगे काफी वित्तीय बोझ सरकार पर पड़ेगा।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख