ताज़ा खबरें
प्रधानमंत्री मोदी वाराणसी लोकसभा सीट के लिए दाखिल किया नामांकन

नई दिल्ली: फिल्मफेयर अवार्ड्स 2023 का इन दिनों सेलेब्स के बीच बहुत जलवा है। बीती रात जहां रेड कार्पेट पर बॉलीवुड हस्तियां उतरीं, तो वहीं कई सेलेब्स ने कई अवॉर्ड भी जीते। इस लिस्ट में आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी ने कुल 6 अवॉर्ड्स जीते हैं, जिसमें बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड भी शामिल है। हालांकि यह शो आज रात यानी 28 अप्रैल को रात 9 बजे कलर्स टीवी पर दिखाया जाएगा। लेकिन हम इससे पहले आपको बताते हैं आलिया भट्ट की गंगूबाई काठियावाड़ी द्वारा जीते हुए फिल्मफेयर अवॉर्ड की लिस्ट।

फिल्म फेयर के 68वें संस्करण में आलिया भट्ट ने गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड जीता. जबकि गंगूबाई काठियावाड़ी ने बेस्ट फिल्म का भी खिताब हासिल किया। इसके अलावा बेस्ट निर्देशक की कैटेगरी में गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए संजय लीला भंसाली को अवॉर्ड मिला। गंगूबाई काठियावाड़ी के लिए प्रकाश कपाड़िया और उत्कर्षिनी वशिष्ठ को बेस्ट डॉयलॉग का अवार्ड मिला। गंगूबाई काठियावाड़ी में बेस्ट कॉस्ट्यूम डिज़ाइन के लिए शीतल शर्मा और बेस्ट प्रोडक्शन डिजाइन के लिए सुब्रत चक्रवर्ती और अमित रे ने अवॉर्ड अपने नाम किया।

वहीं फिल्म के ढोलिड़ा के लिए बेस्ट कोरियोग्राफी का अवॉर्ड कृति महेश ने अपने नाम किया। इसके बाद बेस्ट सिनेमेटोग्राफी के लिए सुदीप चटर्जी को अवॉर्ड मिला।

बता दें, गंगूबाई काठियावाड़ी साल 2022 में आई बायोग्राफिकल क्राइम ड्रामा फिल्म है, जिसे फैंस ने काफी पसंद किया था। वहीं आलिया भट्ट की फिल्म में अजय देवगन का भी स्पेशल कैमियो था, जिसे फैंस ने पसंद किया था।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख