ताज़ा खबरें

मेरठ: 'अयोध्या में राम लला का मंदिर बनेगा और उसे कोई नहीं रोक सकता। शीघ्र ही मंदिर निर्माण का काम शुरू होगा। जो लोग धर्म-जाति को मुद्दा बनाकर राम मंदिर के नाम पर लोगों को भड़काने का प्रयास कर रहे हैं वह जान लें कि मंदिर निर्माण के लिए देश के छह लाख से अधिक मुसलमानों ने भी सहमति दे दी है और वह भी मंदिर निर्माण में सहयोग कर रहे हैं'। भाजपा के वरिष्ठ नेता और उन्नाव से सांसद साक्षी महाराज ने शहर में आयोजित संत समागम में यह विचार रखे। उन्होंने कहा कि राम मंदिर बनेगा और इसकी तैयारी अयोध्या में शुरू हो चुकी है। कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि केंद्र सरकार, पाकिस्तान से बात करे तो उन्हें परेशानी और न करे तो भी उन्हें परेशानी।

केंद्र सरकार के प्रयासों से ही पाकिस्तान झुका है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान और हिन्दुस्तान दोनों ही आतंकवाद का शिकार हैं। आतंकी का कोई धर्म नहीं होता। उन्होंने मुसलमानों के नाम पर राजनीति करने वालों पर भी हमला बोला। 32 लाख मुसलमानों ने ली है भाजपा की सदस्यता सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि अब देश बदल रहा है। भाजपा के सदस्यता अभियान में 32 लाख मुसलमानों ने भाजपा में सदस्यता ली है। पिछले दिनों संघ का पद संचलन हुआ, उसमें 100 से अधिक मुसलमान शामिल रहे।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख