ताज़ा खबरें
शराब नीति केस में सीएम केजरीवाल को करना होगा सरेंडर: सुप्रीम कोर्ट
कोर्ट के संज्ञान में केस होने पर ईडी अरेस्ट नहीं कर सकती: सुप्रीम कोर्ट
लोकसभा चुनाव में बीजेपी 220 से कम सीटों पर सिमट जाएगी:केजरीवाल
किसानों आंदोलन 90 दिन से जारी, प्रदर्शन के चलते रोज 69 ट्रेनें रद्द

चंडीगढ़: पंजाब और हरियाणा की सीमा पर किसानों का आंदोलन जारी है। सोमवार को किसान संगठनों ने शंभू और खनौरी सीमा पर विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) का पुतला फूंका। डब्ल्यूटीओ का पुतला 20 फुट ऊंचा था। इस दौरान किसानों ने आतिशबाजी भी की। बड़ी संख्या में बच्चे और महिलाएं आंदोलन में पहुंचीं। इस दौरान किसानों ने केंद्र और हरियाणा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद शंभू बॉर्डर से राजपुरा तक किसानों ने ट्रैक्टर मार्च भी निकाला। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने यह भी बताया कि आंदोलन कब तक जारी रहेगा।

एमएसपी गारंटी कानून बनाने तक आंदोलन रहेगा जारी

सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि देश के 13 राज्यों के 70 हजार गांवों में विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) के अर्थी दहन का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। किसानों ने खनौरी और शंभू बॉर्डर पर अर्थी दहन किया। यह आंदोलन पूरे देश में हुआ। देश की हर गली-मोहल्ले में यह आंदोलन पहुंच चुका है।

उन्होंने कहा कि यह आंदोलन एमएसपी गारंटी कानून बनाने तक, देश के किसान-मजदूरों का कर्जा खत्म करने तक, लखीमपुर खीरी का इंसाफ लेने तक, सी2- 50 के साथ फसलों के दाम लेने तक, सभी केस वापस लेने तक, बिजली विधेयक वापस लेने तक, प्रदूषण से खेती को बाहर निकालने तक, मजदूरों को 200 दिन मनरेगा और 700 रुपये दिहाड़ी दिलवाने तक और डब्ल्यूटीओ से भारत के बाहर आने तक जारी रहेगा।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख