ताज़ा खबरें
लोकसभा चुनाव: 5वें चरण में राजनाथ, स्मृति, राहुल की प्रतिष्ठा दाव पर
हम गरीबों के अकाउंट में टकाटक-टकाटक पैसे डालेंगे:प्रयागराज में राहुल

कालचिनी (पश्चिम बंगाल): एक विवादित स्टिंग ऑपरेशन की आंच का सामना कर रही पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को कहा कि राज्य विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस को बदनाम करने के लिए विपक्षी पार्टियों ने एक 'नेक्सस' बनाया है। कालचिनी में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए बनर्जी ने यह भी कहा कि 'मीडिया का एक धड़ा' विपक्षी पार्टियों के साथ है और वह उसे बाद में 'उजागर' करेंगी। उन्होंने कहा, 'पिछले चार सालों में हमने काफी विकास कार्य किए हैं। देश में कोई अन्य राजनीतिक पार्टी नहीं हैं जो इतना विकास करने में सफल रही हो। लेकिन विपक्षी पार्टियों को यह विकास नजर नहीं आ रहा है।' उन्होंने कहा, 'उन्होंने तृणमूल कांग्रेस को बदनाम करने के लिए एक नेक्सेस बनाया है। मीडिया का एक धड़ा भी उनके साथ है। मैं अभी उनका नाम नहीं लूंगी, लेकिन भविष्य में मैं उन्हें उजागर करूंगी।'

कोलकाता: भाजपा ने एक न्यूज पोर्टल के उस ‘स्टिंग’ के मद्देनजर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के त्यागपत्र की मांग की है जिसमें दावा किया गया है कि तृणमूल कांग्रेस के मंत्रियों और विधायकों ने राजनीतिक समर्थन देने की एवज में रिश्वत प्राप्त की। इसी स्टिंग को लेकर माकपा ने राज्य में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग की। तृणमूल कांग्रेस ने हालांकि विपक्षी दलों पर विधानसभा चुनाव से पहले एक ‘राजनीतिक षड्यंत्र’ रचने का आरोप लगाया और एक समाचार पोर्टल द्वारा किये गए स्टिंग आपरेशन को ‘गढ़ा’ हुआ करार दिया। एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय सचिव सिद्धार्थ नाथ सिंह ने ममता से तत्काल इस्तीफा मांगा। उन्होंने कहा, ‘‘उन्हें (ममता को) चुनाव से पहले कुछ दिनों के लिए भी मुख्यमंत्री पद पर नहीं रहना चाहिए। उनकी पार्टी के नेता भ्रष्टाचार में लिप्त हैं और उन्होंने उन लोगों का नेतृत्व किया है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘हम चुनाव आयोग की पूर्ण पीठ से मांग करते हैं कि वह कदम उठाये ताकि वीडियो में दिख रहे तृणमूल कांग्रेस के नेताओं को चुनाव लड़ने की इजाजत नहीं दी जाए।’’

सिलीगुड़ी: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अपने प्रतिद्वंद्वियों को तृणमूल कांग्रेस से राजनीतिक रूप से लड़ने की चुनौती देते हुए सोमवार को उन पर ‘दुष्प्रचार’ का सहारा लेने का आरोप लगाया और कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में उन्हें एक ‘बड़ा शून्य’ मिलेगा। बनर्जी ने यहां एक चुनावी सभा में कहा, ‘तृणमूल कांग्रेस जनता की पार्टी है। हमने अपने साढ़े चार वर्ष के कार्यकाल के दौरान जनता के लिए कई विकास कार्य किये हैं और उनकी सेवा की है। जब भी चुनाव आते हैं वे दुष्प्रचार पर उतर जाते हैं। उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। हमसे राजनीतिक रूप से लड़ें।’ उन्होंने कहा, ‘माकपा, कांग्रेस और भाजपा ने लोगों को दो रुपये प्रतिकिलो की दर से चावल क्यों नहीं दिया? उन्होंने षड्यंत्र रचने के अलावा कुछ भी नहीं किया। हम उनकी तरह गंदी राजनीति नहीं करते। हम राज्य के आठ करोड़ लोगों को दो रुपये प्रतिकिलो की दर से चावल दे रहे हैं।’ उन्होंने कहा, ‘कांग्रेस, माकपा और भाजपा ने एक सतरंगा गठबंधन बनाया है।’ उन्होंने कहा, ‘दार्जिलिंग पर्वतीय क्षेत्र में गोरखा जनमुक्ति मोर्चा (जीजेएम) का भाजपा के साथ एक गठबंधन है।

कोलकाता: निर्वाचन आयोग ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के 04 अप्रैल को होने वाले पहले चरण के लिए शुक्रवार को अधिसूचना जारी कर दी। इस चरण में 18 सीटों पर मतदान होगा। राज्य के अतिरिक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी दिव्येन्दु सरकार ने बताया कि पहले दिन कोई नामांकन दाखिल नहीं किया गया। इस चरण में मतदान सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक चलेगा। सरकार ने कहा कि इस चरण के लिए कई पर्यवेक्षक एक-दो दिन में यहां पहुंच जाएंगे। उन्होंने बताया कि इस चरण के चुनाव के लिए उम्मीदवार 18 मार्च तक नामांकन दाखिल कर सकेंगे, जबकि नामांकन पत्रों की छंटनी 19 मार्च को होगी। नाम वापस लेने की अंतिम तारीख 21 मार्च है। राज्य में छह चरणों में चुनाव होगा।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख