ताज़ा खबरें
'कानून का पालन किए बिना भूमि अधिग्रहण असंवैधानिक': सुप्रीम कोर्ट
केजरीवाल की जमानत अपवाद नहीं- गृहमंत्री की टिप्पणी पर सुप्रीम कोर्ट
छठे चरण में 180 दागी, 338 करोड़पतियों में सबसे अमीर नवीन जिंदल
बीजेपी वालों से गुज़ारिश है, घटना पर राजनीति न करें: स्वाति मालीवाल
शराब नीति केस में सीएम केजरीवाल को करना होगा सरेंडर: सुप्रीम कोर्ट
कोर्ट के संज्ञान में केस होने पर ईडी अरेस्ट नहीं कर सकती: सुप्रीम कोर्ट
लोकसभा चुनाव में बीजेपी 220 से कम सीटों पर सिमट जाएगी:केजरीवाल

इंफाल: पूर्वोत्तर राज्य मणिपुर में हिंसा का सिलसिला खत्म नहीं हो रहा। राजधानी इंफाल में मंगलवार को दो समूहों के बीच गोलीबारी हुई। इस दौरान 2 लोगों की मौत हो गई। जबकि कम से कम 5 घायल हो गए।

पुलिस सूत्रों ने कहा कि इंफाल के पश्चिम जिले के कौट्रुक गांव में गोलीबारी हुई। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है। गोलीबारी के बाद एक व्यक्ति लापता भी बताया जा रहा है।

मणिपुर में बीते साल 3 मई को हिंसा भड़की थी। उसके बाद से हिंसक घटनाओं की खबरें सामने आती रही हैं। मणिपुर में 18 कुकी उग्रवादी समूह हैं। इनमें से सबसे ज्यादा सक्रिय कुकी रिवोल्यूशनरी आर्मी (केआरए) और कुकी नेशनल आर्मी (केएनए) संगठन हैं। कुकी उग्रवादी समूहों ने 2008 में सरकार के साथ त्रिपक्षीय समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।

गृह मंत्रालय ने 13 नवंबर 2023 को सशस्त्र संघर्ष के जरिए मणिपुर को भारत से अलग करने की वकालत करने वाले 8 मैतेई चरमपंथी संगठनों के खिलाफ यूएपीए प्रतिबंध बढ़ा दिया था।

ये सभी 8 संगठन पीपुल्स लिबरेशन आर्मी (पीएलए) से संबंधित हैं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख