ताज़ा खबरें
लोकसभा चुनाव: 5वें चरण में राजनाथ, स्मृति, राहुल की प्रतिष्ठा दाव पर

मुंबई: मशहूर अभिनेत्री रेखा ने फिल्म निर्माता अभिषेक कपूर की आने वाली फिल्म ‘फितूर’ छोड़ दी है। निर्माता का कहना है कि इसका एकमात्र कारण यह है कि उन दोनों का चीजों को देखने का नजरिया अलग-अलग है। ऐसी खबरें थी कि रेखा ने खुद अपने में और इस चरित्र में समानता होने के कारण फिल्म छोड़ दी है। हालांकि, ‘काई पो छे’ के निर्माता ने बताया कि खबरें सही नहीं है और इस तरह की खबरों को लेकर लोगों को सर्तक रहना चाहिए। अभिषेक ने बताया, ‘जब हमने शुरू किया था, रेखाजी फिल्म में थीं। वह प्रशंसनीय, विनीत और प्यारी महिला हैं। फिल्म के दौरान हमने चीजों को थोड़ा अलग तरीके से देखा।

हमने महसूस किया कि हमें यह फिल्म साथ नहीं करनी चाहिए, भविष्य में हम किसी और पटकथा पर काम कर सकते हैं। लेकिन जब इस तरह की खबरें बाहर आती हैं तो यह उनके साथ न्याय नहीं है।’ रेखा के फिल्म में नहीं रहने के बाद बेगम की भूमिका में तब्बू नजर आएंगी और फिल्म का ट्रेलर लांच करने के मौके पर अभिषेक उनकी सराहना करते नजर आए।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख