ताज़ा खबरें
स्वाति मालीवाल ने अपनी एक्स प्रोफाइल से हटाई केजरीवाल की फोटो

मुंबई: मुंबई इंडियंस ने इस सीजन की पहली जीत हासिल की है। आईपीएल 2024 के 20वें मैच में मुंबई ने दिल्ली कैपिटल्स को 29 रन से हरा दिया। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने 20 ओवर में पांच विकेट गंवाकर 234 रन बनाए थे। एक वक्त मुंबई का स्कोर 17 ओवर में चार विकेट पर 167 रन था। इसके बाद डेथ ओवर में टिम डेविड और रोमारियो शेफर्ड की तूफानी बल्लेबाजी की बदौलत मुंबई इतने विशाल स्कोर तक पहुंच पाया।

आखिरी पांच ओवर में मुंबई ने 96 रन बनाए। रोमारियो शेफर्ड ने एनरिक नॉर्त्जे के 20वें ओवर में 32 रन बनाए थे जो दिल्ली के लिए हार का कारण बना। 235 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा कर रही दिल्ली की टीम 20 ओवर में आठ विकेट गंवाकर 205 रन ही बना सकी। 19वें ओवर तक दिल्ली ने 201 रन बनाए थे, जबकि मुंबई ने 202 रन बनाए थे। शेफर्ड का 32 रन निर्णायक साबित हुआ।

पांच मैचों में चौथी हार के साथ दिल्ली की टीम अंक तालिका में सबसे नीचे 10वें स्थान पर लुढ़क गई है।

वहीं, लगातार तीन मैच हारने के बाद पहली जीत दर्ज कर मुंबई की टीम आठवें स्थान पर पहुंच गई है। दिल्ली का अगला मैच 12 अप्रैल को लखनऊ सुपर जाएंट्स से इकाना में है। वहीं, मुंबई की टीम 11 अप्रैल को वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से भिड़ेगी।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख