ताज़ा खबरें
दिल्ली:टूटा गर्मी का 14 साल पुराना रिकॉर्ड, लू का ऑरेंज अलर्ट जारी
स्वाति मालीवाल ने अपनी एक्स प्रोफाइल से हटाई केजरीवाल की फोटो

नई दिल्ली: बंगाल की खाड़ी से उठ रही तेज हवाओं के बाद पोर्ट ब्लेयर में मॉनसून पहुंच चुका है। जिसकी वजह से मंगलवार शाम से ही यहां भारी बारिश हो रही है। रातभर हुई बारिश ने द्वीप में जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। वहीं, भारी बारिश के चलते पोर्ट ब्लेयर के एयरपोर्ट पानी में डूब गया है। जिसकी वजह से यहां से हवाई सेवाएं फिलहाल बंद कर दी गई हैं। इस दौरान करीब 9 उड़ानों को भी टाल दिया गया है। फिलहाल यातायात पूरी तरह प्रभावित है। अगले 4 घंटे तक बारिश रुकने की कोई उम्मीद नहीं है।

मौसम ने ली करवट

अंडमान द्वीप पर मौसम ने अचानक करवट ली। कल जहां पोर्ट ब्लेयर में तापमान 33 डिग्री था. वहीं रात को बारिश के बाद यहां अधिकतम तापमान 28 डिग्री तक चला गया। बुधवार सुबह 20 डिग्री तापमान दर्ज किया गया. बारिश के चलते यहां का मौसम खुशगवार हो गया है। मौसम में 84 फीसदी नमी महसूस की गई। वहीं, हवाएं 40 किमी/प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही हैं।

कल केरल पहुंचा था मॉनसून

भारत में कल यानी मंगलवार से मॉनसून पहुंचना शुरू हुआ है। कल केरल में सबसे पहले मॉनसून ने दस्तक दी है। वहीं, भारत के पूर्वी इलाकों में भी मॉनसून की सक्रियता बढ़ रही है। सिक्किम, असम के कुछ इलाकों में तेज बारिश हुई है। वहीं, अंडमान-निकोबार में भी मॉनसून की रफ्तार तेजी से बढ़ रही है। यही वजह है कि पोर्ट ब्लेयर में पिछले 12 घंटे से तेज बारिश हो रही है। मानसून की चाल पर मौसम विभाग का अगला अनुमान 10 जून को जारी कर सकता है। अप्रैल में आईएमडी ने देश में 96 फीसदी बारिश का अनुमान जताया था।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख