ताज़ा खबरें
दिल्ली:टूटा गर्मी का 14 साल पुराना रिकॉर्ड, लू का ऑरेंज अलर्ट जारी
स्वाति मालीवाल ने अपनी एक्स प्रोफाइल से हटाई केजरीवाल की फोटो

चंडीगढ़: चंडीगढ़ मेयर चुनाव में आप-कांग्रेस गठबंधन को बड़ा झटका लगा है। इस चुनाव में बीजेपी उम्मीदवार मनोज कुमार सोनकर ने जीत दर्ज की है। लोकसभा चुनाव से पहले आया यह रिजल्ट इंडिया गठबंधन के लिए झटका माना जा रहा है। मनोज कुमार को 16 वोट मिले। जबकि आप के उम्मीदवार कुलदीप कुमार ने 12 वोट हासिल किए। वहीं 8 वोट को कैंसिल कर दिया गया।

आप ने लगाए धांधली के आरोप

आप ने रिजल्ट को लेकर बीजेपी पर धांधली के आरोप लगाए हैं। आप के पार्षद कमलप्रीत ने मीडिया से कहा कि वोटों को कैंसिल किया गया है। ये धोखा है। आठ वोट कैंसिल किए गए हैं। क्यों वोट कैंसिल किए गए, ये नहीं बताया गया। वहीं एक अन्य पार्षद ने कहा कि बड़ी धांधली हुई है। ऐसे होगा तो हर जगह बीजेपी ही जीतेगी। 8 वोट कैंसिल कर दिया गया। ये काला दिन है।

मेयर चुनाव परिणाम के बाद आप पार्टी के संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीट कर भाजपा पर निशाना साधा।

उन्होंने कहा कि "चंडीगढ़ मेयर चुनाव में दिन दहाड़े जिस तरह से बेईमानी की गई है, वो बेहद चिंताजनक है। यदि एक मेयर चुनाव में ये लोग इतना गिर सकते हैं तो देश के चुनाव में तो ये किसी भी हद तक जा सकते हैं। ये बेहद चिंताजनक है।"

कांग्रेस-आप का समझौता

शुरुआत में मेयर पद के लिए वोटिंग हुई और अब वोटों की गिनती के बाद सीनियर मेयर और डिप्टी मेयर के पदों के लिए चुनाव कराए जाएंगे। मेयर चुनाव को देखते हुए आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस ने गठबंधन किया था। समझौते के तहत आप ने मेयर पद के लिए प्रत्याशी खड़ा किया, जबकि कांग्रेस ने डिप्टी मेयर और सीनियर मेयर पदों के लिए अपने उम्मीवार चुनावी मैदान में उतारे।

चंडीगढ़ मेयर चुनाव के लिए 18 जनवरी को वोटिंग होने वाली थी, लेकिन पीठासीन अधिकारी के बीमार पड़ने के बाद चंडीगढ़ प्रशासन ने इसे छह फरवरी तक के लिए टाल दिया था। इसके खिलाफ आम आदमी पार्टी ने हाई कोर्ट में याचिका दाखिल की। चुनाव टालने के प्रशासन के आदेश पर कांग्रेस और आप के पार्षदों ने विरोध प्रदर्शन किया था। हाई कोर्ट ने कड़ी सुरक्षा के बीच 30 जनवरी को वोटिंग कराने के निर्देश दिए।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख