ताज़ा खबरें
जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में दहशतगर्दों ने जयपुर के दंपती को मारी गोली
मोदी को पता चल गया, चुनाव के बाद 'बाय-बाय' होने जा रहा है: राहुल

अगरतला: त्रिपुरा में 60 सीटों वाली विधानसभा के लिए मतदान जारी है। सुबह 11 बजे तक 32.06 प्रतिशत मतदान हुआ था। वहीं दोपहर एक बजे तक 51.35 प्रतिशत मतदान हुआ है। शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने के लिए चुनाव आयोग ने पुख्ता बंदोबस्त कर रखे हैं। कड़ी सुरक्षा के बीच 3,337 मतदान केंद्रों पर आज सुबह सात बजे से मतदान होना शुरू हो गया है, जो शाम चार बजे तक होगा। चुनाव में मुख्य रूप से भाजपा, आइपीएफटी गठबंधन, माकपा, कांग्रेस गठबंधन और पूर्वोत्तर राज्य के पूर्व शाही परिवार के वंशज द्वारा गठित एक क्षेत्रीय पार्टी टिपरा मोथा हैं। वोटों की गिनती 2 मार्च को होगी।

कलाचेरा मतदान केंद्र के बाहर एक भाकपा समर्थक की हुई पिटाई

दक्षिण त्रिपुरा के एसपी ने जानकारी देते हुए कहा कि 36-शांतिरबाजार निर्वाचन क्षेत्र में कलाचेरा मतदान केंद्र के बाहर एक भाकपा समर्थक की पिटाई हो गई। उन्हें हमारे अधिकारियों द्वारा अस्पताल ले जाया गया है। शांतिबाजार थाने में स्वत: संज्ञान लेते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है। हम जल्द ही दोषियों को गिरफ्तार करेंगे।

बिप्लब देब ने कहा- भाजपा एक बार फिर बहुमत के साथ बनाएगी सरकार

भाजपा के ब‍िप्‍लब कुमार देब ने कहा कि त्रिपुरा लंबे समय तक अंधेरे में रहा। आज युवा आशावान है, महिलाओं के चेहरे पर मुस्कान है और बुजुर्ग भरोसा दिखाते हैं। यह गायब था। लोग आज अपने भविष्य के लिए फैसला ले रहे हैं। पीएम मोदी के नेतृत्व में यहां भाजपा एक बार फिर बहुमत के साथ सरकार बनाएगी।

त्रिपुरा के विपक्ष नेता और पूर्व मुख्यमंत्री माणिक सरकार ने विधानसभा चुनाव में वोट डाला। पूर्व सीएम माणिक सरकार ने अगरतला में वोट डाला है। त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा ने विधानसभा चुनाव 2023 के लिए बोरडोवली विधानसभा क्षेत्र के महारानी तुलसीबती गर्ल्स हायर सेकेंडरी स्कूल के बूथ नं. 16 में मतदान किया।

त्रिपुरा में सुबह 9 बजे तक मतदान के आंकड़े

चुनाव आयोग द्वारा साझा किए गए नवीनतम आंकड़ों के अनुसार, पश्चिम त्रिपुरा में सुबह 9 बजे तक 14.56 प्रतिशत मतदान हुआ, जबकि धलाई में 13.62 प्रतिशत, गोमती में 12.99 प्रतिशत, खोवाई में 13.08 प्रतिशत, उत्तरी त्रिपुरा में 12.79 प्रतिशत, सिपाहीजाला में 13.61 प्रतिशत मतदान हुआ। उनाकोटि 13.34 प्रतिशत और दक्षिण त्रिपुरा 14.34 प्रतिशत।

खड़गे की मतदाताओं से अपील- बिना डरे करें मतदान

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि त्रिपुरा के लोग बदलाव के लिए एकजुट हैं। सभी से विशेषकर युवाओं से अपील है कि बाहर निकलें और लोकतंत्र के उत्सव में भाग लें और शांति और प्रगति के लिए मतदान करें। बिना डरे मतदान करें।

पीएम मोदी ने त्रिपुरा के लोगों से रिकॉर्ड संख्या में मतदान करने और लोकतंत्र के त्योहार को मजबूत करने का आग्रह किया है। मोदी ने ट्वीट कर कहा कि मैं विशेष रूप से युवाओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील करता हूं।

 

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख