ताज़ा खबरें
दिल्ली:टूटा गर्मी का 14 साल पुराना रिकॉर्ड, लू का ऑरेंज अलर्ट जारी
स्वाति मालीवाल ने अपनी एक्स प्रोफाइल से हटाई केजरीवाल की फोटो

जयपुरः कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी राज्यसभा चुनाव में राजस्थान से पार्टी की उम्मीदवार हैं। बुधवार को उन्होंने राजस्थान से राज्यसभा के लिए नामांकन भरा है। उनके साथ राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी मौजूद रहे। सुबह राहुल के साथ सोनियां गांधी जयपुर पहुंची थीं। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी संसद के उच्च सदन में राजस्थान से कांग्रेस का प्रतिनिधित्व करेंगी।

1998 से 2022 के बीच लगभग 22 वर्षों तक कांग्रेस अध्यक्ष रहीं सोनिया गांधी पांच बार की लोकसभा सांसद हैं। ऐसा पहली बार होगा जब राज्यसभा से वो प्रतिनिधित्व करेंगी। सवाल ये है कि रायबरेली की सीट का अब क्या होगा? जानकारी के अनुसार, प्रियंका गांधी रायबरेली से लोकसभा में एंट्री कर सकती हैं।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के आवास पर सोनिया गांधी के नामांकन सेट पर सभी विधायकों ने हस्ताक्षर किए। कांग्रेस विधायक घनश्याम मेहर, डूंगराराम गेदर, रीटा चौधरी, भीमराज भाटी, शिमला नायक, गीता बरवड़, सी एल प्रेमी ने नामांकन सेट पर हस्ताक्षर किए।

कांग्रेस की दिग्गज नेता सोनिया गांधी वर्ष 1999 से लगातार लोकसभा सदस्य हैं। वर्तमान में उत्तर प्रदेश की रायबरेली लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रही हैं। वह अमेठी से भी लोकसभा सदस्य रह चुकी हैं। यह पहली बार होगा कि वह संसद के उच्च सदन में जाएंगी। इससे पहले सोनिया गांधी, लोकसभा की सदस्य रही हैं।

सोनिया गांधी ने 2019 में घोषणा की थी कि यह उनका आखिरी लोकसभा चुनाव होगा। कांग्रेस कर्नाटक, तेलंगाना, राजस्थान, मध्य प्रदेश और हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा की सीट जीतने की स्थिति में है।

राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन पत्र दाखिल करने की शुरुआत 8 फरवरी से हो चुकी है। नामांकन पत्रों की जांच 16 फरवरी को होगी, जबकि उम्मीदवार 20 फरवरी तक अपना नाम वापस ले सकेंगे। यदि आवश्यक हुआ तो 27 फरवरी को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा और उसी दिन शाम 5 बजे से मतगणना होगी।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख