ताज़ा खबरें
लोकसभा चुनाव: 5वें चरण में राजनाथ, स्मृति, राहुल की प्रतिष्ठा दाव पर
हम गरीबों के अकाउंट में टकाटक-टकाटक पैसे डालेंगे:प्रयागराज में राहुल

चंडीगढ़: हरियाणा की हिसार लोकसभा सीट से सांसद बृजेंद्र चौधरी ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया है। उनके कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा है। उन्होंने ट्वीट कर अपने इस्तीफे की जानकारी दी है। पूर्व केंद्रीय मंत्री चौधरी बीरेंद्र सिंह बेटे बृजेंद्र चौधरी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर उनसे मुलाकात की है। इससे उनके पार्टी में शामिल होने की बात हो रही है। बृजेंद्र सिंह आज दिल्ली में कांग्रेस का दामन थामेंगे। हालांकि, चौधरी बीरेंद्र सिंह के बीजेपी छोड़ने की कोई चर्चा नहीं हो रही है।

सांसद बृजेंद्र चौधरी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, 'मैं राजनीतिक कारणों की वजह से बीजेपी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। मैं पार्टी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह का हिसार के संसद सदस्य के रूप में सेवा करने का अवसर देने के लिए आभार व्यक्त करता हूं।' उनके कई दिनों से बीजेपी से इस्तीफा देने की चर्चाएं चल रही थीं। रविवार (10 मार्च) को आखिरकार उन्होंने पार्टी से इस्तीफा दे दिया।

10 साल बाद कांग्रेस में वापसी

बीरेंद्र सिंह ने 2014 में कांग्रेस छोड़ी थी। इसके बाद भाजपा ने राज्यसभा सदस्य बनाकर उन्हें केंद्रीय इस्पात मंत्री बनाया था। उनकी पत्नी प्रेमलता को उचाना सीट से विधायक बनाया। 2019 में बृजेंद्र सिंह को हिसार लोकसभा सीट पर उतारा गया था। अब दस साल बाद बीरेंद्र सिंह का परिवार कांग्रेस में वापसी कर रहा है।

पिछले तीन महीने में बीरेंद्र सिंह की पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा के साथ तीन मुलाकात हुई। इसके बाद सियासी गलियारों में बीरेंद्र सिंह के भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल होने की चर्चा शुरू हो गई थी।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख