ताज़ा खबरें
लोकसभा चुनाव: 5वें चरण में राजनाथ, स्मृति, राहुल की प्रतिष्ठा दाव पर
हम गरीबों के अकाउंट में टकाटक-टकाटक पैसे डालेंगे:प्रयागराज में राहुल
'आरोपी को बचाने के लिए सड़कों पर उतर रहे आप के लोग': मालीवाल

बहादुरगढ़ (हरियाणा): हरियाणा के बहादुरगढ़ में इनेलो के प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व विधायक नफे सिंह राठी समेत चार को गोलियां मारी गई। उनकी कार पर ताबड़तोड़ गोलियां चलाईं गई। चारों को शहर के ब्रह्मगक्ति संजीवनी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां नफे सिंह राठी समेत दो की मौत हो गई है। गाड़ी की खिड़कियों में भी कई गोलियों के निशान हैं। अंधाधुंध फायरिंग के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। जानकारी के मुताबिक, हमला पूरी प्लानिंग के तहत किया हुआ प्रतीत हो रहा है। तीन सुरक्षा कर्मियों को भी कई गोलियां लगी हैं। बराही फाटक के पास की घटना है। हमलावर आई-10 गाड़ी में सवार होकर आए थे।

नफे सिंह राठी को गोलियां लगने की सूचना जैसे-जैसे क्षेत्र में फैली लोग अस्पताल के बाहर जुटना शुरू हो गए हैं। अस्पताल के बाहर सैकड़ों लोग पहुंच चुके हैं। नफे सिंह राठी समेत दो की मौत हो गई है।

हरियाणा इनेलो प्रमुख नफे सिंह राठी पर हमले की सूचना पर झज्जर एसपी अर्पित जैन ने कहा, "हमें फायरिंग की एक घटना की सूचना मिली। सीआईए और एसटीएफ की टीमें काम कर रही हैं।

उन्होंने कहा, आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।"

पूर्व सीएम हुड्डा बोले- बेहद दुखद

हरियाणा के पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि हरियाणा में इनेलो प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी की गोली मार कर हत्या करने का समाचार बेहद दुःखद है। यह प्रदेश की कानून व्यवस्था को दर्शाता है। इस घटना ने स्पष्ट कर दिया कि कानून व्यवस्था का दिवाला पिट चुका है। प्रदेश में आज कोई भी अपने आपको सुरक्षित महसूस नहीं कर पा रहा है। दिवंगत आत्मा को मेरी श्रद्धांजलि व परिजनों के प्रति गहरी संवेदनाएं। ईश्वर से प्रार्थना है कि परिवारजनों को यह कष्ट सहन करने की शक्ति प्रदान करें। हमले में घायल हुए सुरक्षाकर्मियों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख