ताज़ा खबरें
लोकसभा चुनाव: 5वें चरण में राजनाथ, स्मृति, राहुल की प्रतिष्ठा दाव पर
हम गरीबों के अकाउंट में टकाटक-टकाटक पैसे डालेंगे:प्रयागराज में राहुल
'आरोपी को बचाने के लिए सड़कों पर उतर रहे आप के लोग': मालीवाल

चंडीगढ़/नई दिल्ली: हरियाणा-पंजाब शंभू सीमा पार करने की कोशिश कर रहे प्रदर्शनकारी किसानों ने अपने ट्रैक्टरों से सीमेंट के बैरिकेड हटा दिए और सीमा पर फ्लाईओवर सुरक्षा बाधाओं को तोड़ दिया। शंभू सीमा पर प्रदर्शनकारी किसानों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस द्वारा आंसू गैस का इस्तेमाल किए जाने पर ट्रैक्टर चालक ने गैस मास्क लगा लिए हैं। शंभू बॉर्डर पर इस वक्त हजारों की संख्या में आंदोलनकारी मौजूद हैं।

एमएसपी की गारंटी को लेकर कानून बनाने समेत अपनी विभिन्न मांगों को लेकर दिल्ली की ओर किसानों के आंदोलन के दौरान हरियाणा पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया है।

जब तक मांगे नहीं मानी जाती आंदोलन जारी रहेगा: पंढेर

पंजाब किसान मजदूर संघर्ष समिति के महासचिव सरवन सिंह पंढेर ने कहा कि लगभग 10,000 लोग यहां शंभू सीमा पर हैं। किसान यहां शांतिपूर्ण स्थिति बनाए हुए हैं और ड्रोन के जरिए हमारे खिलाफ आंसू गैस का इस्तेमाल किया जा रहा है। लेकिन यह विरोध तब तक जारी रहेगा जब तक सरकार हमारी मांगों से सहमत नहीं होती है।

ड्रोन के जरिए दागे जा रहे हैं आंसू गैस के गोले

हरियाणा पंजाब सीमा पर शंभू के पास किसानों की भीड़ बढ़ाती जा रही है। हरियाणा पुलिस ड्रोन के मध्यम से किसानों पर निगरानी और संख्या का आंकलन कर रही है। बीच-बीच में आंसू गैस के गोले भी छोड़े जा रहे हैं। किसानों पर आंसू गैस के जरिए गोले दागे गए हैं। चारों और धुंआ-धुंआ छाया हुआ है। आंदोलनकारियों ने पथराव भी किया, जिसके बाद जवानों ने आंसू गैस के गोले दागे।

किसानों के आंदोलन पर हाईकोर्ट में हुई सुनवाई

किसानों के दिल्ली कूच के दौरान रोड ब्लॉक व आवाजाही बाधित करने के खिलाफ दायर याचिका पर हाई कोर्ट में सुनवाई हुई है। इस मामले में हाई कोर्ट ने कहा कि विवाद के निपटारे के लिए पंजाब और हरियाणा के साथ दिल्ली सरकार भी मिल कर काम करे, किसी को इस प्रदर्शन से परेशानी नहीं होनी चाहिए। सुनवाई परसों तक की स्थगित कर दी गई है। इसके साथ सभी सरकारों को स्टेट्स रिपोर्ट दाखिल करने के आदेश दिए हैं।

हम किसानों का स्वागत करते हैं: आईजी कविराज

हरियाणा: किसानों के दिल्ली चलो विरोध पर, आईजी, अंबाला रेंज सिबाश कविराज ने कहा कि हम पंजाब से आने वाले किसानों का स्वागत करते हैं, लेकिन अगर वे ट्रैक्टरों पर यात्रा करते हैं तो यह लोगों के लिए समस्याएं पैदा करेगा। वे बसों, ट्रेनों या पैदल यात्रा कर सकते हैं। वे ट्रैक्टरों पर आते हैं, हम उन्हें अनुमति नहीं देंगे। धारा 144 भी लगा दी गई है।

किसानों से बातचीत होनी चाहिए: नरेश टिकैत

किसानों के दिल्ली चलो मार्च पर किसान नेता नरेश टिकैत ने कहा है कि पूरे देश में विरोध प्रदर्शन चल रहा है। सरकार को हमारे साथ बैठकर बातचीत करनी चाहिए और किसानों को सम्मान देना चाहिए। सरकार को इस मुद्दे पर सोचना चाहिए और कोशिश करनी चाहिए।

हम किसानों समर्थन में हैं, कोई समस्या पैदा हुई तो...: राकेश टिकैत

किसानों के दिल्ली चलो प्रदर्शन पर किसान नेता राकेश टिकैत का भी बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि एमएसपी गारंटी कानून और स्वामीनाथन कमेटी की रिपोर्ट, बिजली संशोधन बिल और कर्ज माफी देशभर के किसानों के मुद्दे हैं। कई किसान यूनियन हैं और उनके अलग-अलग मुद्दे हैं। अगर सरकार दिल्ली की ओर मार्च कर रहे इन किसानों के लिए कोई समस्या पैदा करती है, तो हम उनसे दूर नहीं हैं...हम उनके समर्थन में हैं।

सरकार को किसानों से करनी चाहिए बातचीत: भूपेंद्र सिंह हुड्डा

किसानों के आंदोलन को लेकर पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि केंद्र सरकार को उनसे बात करके जल्द से जल्द इसका समाधान निकालना चाहिए।

 

  • देश
  • प्रदेश
  • आलेख